Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदर्शन करते जोगी,डॉ. ध्रुव,वासुदेव सहित सैकड़ों समर्थक गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

प्रदर्शन करते जोगी,डॉ. ध्रुव,वासुदेव सहित सैकड़ों समर्थक गिरफ्तार

Admin
Last updated: 26/06/2025 12:56 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की प्रतिमा का विवाद

जीपीएम। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। गौरतलब है कि 25 मई 2025 को गौरेला के ज्योतिपुर चौक से अजीत जोगी की प्रतिमा रहस्यमय परिस्थितियों में चोरी हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था।
इस घटना के बाद जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने गौरेला थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन को प्रतिमा की पुनर्स्थापना के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया था।

- Advertisement -

    एक महीने की समयसीमा समाप्त होने पर बुधवार 25 जून को अमित जोगी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समर्थकों ने ज्योतिपुर चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन की निष्क्रियता और वादाखिलाफी को लेकर तीखी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमित जोगी, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, सागर सिंह समेत कुल 1173 प्रदर्शनकारियों को भारतीय संहिता (बीएस एक्ट) की धारा 172 के तहत गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसडीओपी दीपक मिश्रा ने दी। प्रदर्शन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अलावा मुंगेली, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और बस्तर जिलों से भी लोग शामिल हुए।
    अमित जोगी ने आरोप लगाया कि प्रतिमा चोरी की घटना में आरएसएस के जिला अध्यक्ष के पुत्र और कुछ भाजपा नेताओं की संलिप्तता है। उनका कहना था कि इन राजनीतिक प्रभावशाली लोगों के कारण पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरएसएस को तंज कसते हुए “राष्ट्रीय समाजभक्षक संघ” कहा। अमित जोगी ने यह भी बताया कि उनकी मां व पूर्व विधायक रेणु जोगी को प्रशासन और मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिमा की पुनर्स्थापना का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन पर प्रतिमा को “पिंजरे में कैद” रखने का आरोप भी लगाया।
    प्रदर्शन के दौरान अमित जोगी ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रतिमा का मामला नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के सम्मान और जनभावनाओं का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कोई कदम नहीं उठाता, तो वे इस मामले को न्यायालय में ले जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने “अजीत जोगी अमर रहें” और “प्रतिमा का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article विवाद बदला खूनी संघर्ष में,बड़ी बेरहमी से पीटा युवक को,हालत गम्भीर
              Next Article कोरबा समेत कोयला उत्पादक क्षेत्रों में बढ़ रहे सड़क हादसे: हाईकोर्ट ने SECL, NTPC और सरकार से मांगा जवाब
              …आप बताइए, आपको क्या चाहिए? मैं कलेक्टर हूं-आपके गाँव आया हूँ
              08/03/2026
              KORBA:गहरे गड्ढे में गिरे दो कुत्ते,अविनाश की टीम ने किया जोखिमपूर्ण रेस्क्यू,देखें वीडियो
              08/03/2026
              गौमुखी सेवा धाम में नवरात्रि की तैयारी, महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
              08/03/2026
              KORBA:15 फरवरी से लापता है शुभम कुर्रे, कोरबा से लापता
              08/03/2026
              रामकुमार पटेल को इंटक में मिली अहम जिम्मेदारी
              08/03/2026
              KORBA:चेक जारी कर “Stop Payment करना धोखा”, ट्रांसपोर्टर को 2 साल कैद,16 लाख अर्थदण्ड
              08/03/2026
              अप्पू गार्डन में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच: भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबले के लिए सज गया ‘फैन पार्क’
              08/03/2026
              KORBA:प्राचार्य ललित चन्द्रा की संदिग्ध गतिविधियां,कार्रवाई का इंतजार
              08/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?