🫡 पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण
👉🏻बालको थाना का सघन निरीक्षण किया आईजी ने
📱 ‘सशक्त ऐप’ एवं ‘अनुभव QR कोड’ के माध्यम से नागरिक फीडबैक पर जोर
🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान
कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (आईपीएस) द्वारा पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं परेड निरीक्षण की समस्त कार्यवाही का नेतृत्व किया गया।

पुलिस लाइन कोरबा स्थित ग्राउंड में आयोजित परेड में पाँच टोलियों में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए, जिसमें जिले के अधिकारी- कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड में सभी का टर्नआउट उत्कृष्ट रहा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं प्रशंसित किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यहाँ अपने सम्बोधन में आईजी ने इस बात को प्रमुखता से रखा कि- डॉक्टर और पुलिस के पास कोई भी मजबूरी में ही जाता है। अगर हमारे पास आया है तो उसकी बात सुनना हमारी सबसे प्राथमिक ड्यूटी है। सम्मेलन में अधिकारी कर्मचारियों ने अपने समस्याओं से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया जिनका तुरंत समाधान किया गया।
👉🏻 बलवा ड्रिल व शाखाओं का निरीक्षण

इसके बाद पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री का अवलोकन किया गया तथा एमटी शाखा, आर्म्स शाखा एवं कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों का पर्यवेक्षण कोर्ट आर्डर प्रोसीडिंग्स खत्म होते तक करना, अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना, दो पहिया वाहन की रिकवरी हेतु सशक्त ऐप का प्रयोग, प्राथमिक एवं विभागीय जांच से संबंधित, ऑपरेशन तलाश के गुम इंसान की दस्तयाबी, अपराध निकाल एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई–
- लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण
- बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण
- शस्त्रागार भवन का लोकार्पण
- अपराध निकाल
•ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसान की दस्तयाबी करना
•अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना
👉🏻 बालको थाना पहुंचे आईजी
इसके उपरांत बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया। थाना में मालखाना एवं रिकॉर्ड रूम का सही रख रखाव , पुराने जप्त माल का डिस्पोजल, बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर पर ले जाना, समंस एवं वारंट की तामिली , सीसीटीएनएस संबंधित, सभी रजिस्टर संधारण, पेट्रोलिंग की कार्य कुशलता, रोजनामचा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







