Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जरूरी खबर:आज से इन क्षेत्रों में नए नियम लागू
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जरूरी खबर:आज से इन क्षेत्रों में नए नियम लागू

Admin
Last updated: 01/05/2026 7:11 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश भर में 1 मई 2026 से बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, घरेलू जरूरतों, निवेश और शेयर बाजार से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब और सुविधा पर पड़ेगा।
👉🏻 UPI और डिजिटल पेमेंट में सख्त सुरक्षा नियम
RBI ने UPI ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल भुगतानों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को और सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। अब UPI के जरिए (कार्डलेस) बिना डेबिट/क्रेडिट कार्ड डाले ATM से कैश निकासी को बैंक की मुफ्त ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा।
लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 17 से 21 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। इस बदलाव से धोखाधड़ी कम होगी, लेकिन बार-बार छोटी निकासी करने वालों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
👉🏻 10 लाख रुपए से अधिक नकद लेन-देन पर PAN अनिवार्य
अगर किसी व्यक्ति का एक वित्तीय वर्ष में कुल नकद जमा या निकासी 10 लाख रुपए से ज्यादा हो जाता है, तो बैंक को PAN कार्ड की जानकारी देना जरूरी होगा। यह लिमिट पूरे साल के कुल लेन-देन को ध्यान में रखकर तय की गई है। इसका मकसद बड़े नकद लेन-देन को ट्रैक करना और अनएकाउंटेड मनी को रोकना है। जो लोग व्यवसाय या अन्य कारणों से ज्यादा नकदी का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें PAN तैयार रखना चाहिए।
👉🏻 म्यूचुअल फंड में लाइफ-साइकिल फंड्स को बढ़ावा
पुराने रिटायरमेंट और चाइल्ड प्लान अब धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं। उनकी जगह लाइफ-साइकिल फंड्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जो निवेशक की उम्र और जोखिम क्षमता के अनुसार खुद-ब-खुद इक्विटी और डेब्ट का अनुपात बदलते रहेंगे। साथ ही, इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड अब अपनी संपत्ति का 35 प्रतिशत तक सोना और चांदी के ETF में लगा सकेंगे। यह बदलाव निवेश को अधिक वैज्ञानिक और उम्र के अनुकूल बनाने की दिशा में है।
👉🏻 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर नया टैक्स नियम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलने वाला टैक्स-फ्री लाभ अब केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जो इन्हें सरकारी जारी करने के समय सीधे खरीदते हैं। अगर कोई सेकेंडरी मार्केट से खरीदता है, तो मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ सकता है। इस बदलाव से टैक्स छूट का फायदा असली लंबे समय के निवेशकों तक ही पहुंचेगा।
👉🏻 शेयर ट्रेडिंग महंगी, STT में बढ़ोतरी
शेयर बाजार में ट्रेडिंग अब थोड़ी महंगी हो जाएगी। इंट्राडे और डेरिवेटिव सेगमेंट पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है। अब ऑप्शंस पर 0.15% और फ्यूचर्स पर 0.05% STT लगेगा। छोटे ट्रेडर्स और बार-बार ट्रेडिंग करने वालों का नेट प्रॉफिट कम हो सकता है।
👉🏻LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के सख्त नियम
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा असर LPG सिलेंडर पर पड़ेगा। शहरी क्षेत्रों में एक सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। ग्रामीण इलाकों में यह समय और लंबा हो सकता है। डिलीवरी के समय अब OTP या ऑथेंटिकेशन कोड अनिवार्य है। LPG कनेक्शन के लिए eKYC भी सख्त कर दी गई है। नियमों का पालन न करने पर बुकिंग रद्द हो सकती है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों का डायवर्शन रोके जाने की उम्मीद है, लेकिन कुछ परिवारों को देरी होने पर नॉन-सब्सिडी सिलेंडर महंगे दामों पर खरीदने पड़ सकते हैं।
👉🏻रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग पर नई पाबंदियां
रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनियों के लिए नए सर्टिफिकेशन और रेगुलेटरी नियम लागू हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में अधिक निगरानी बढ़ेगी, जिसका असर यूजर्स पर प्लेटफॉर्म फीस या सेवाओं के रूप में पड़ सकता है।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article SECL CVO हिमांशु जैन ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, MCL का अतिरिक्त प्रभार संभाला
              SECL CVO हिमांशु जैन ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, MCL का अतिरिक्त प्रभार संभाला
              30/04/2026
              “साइकिल पर सवार खबरें: कोरबा की सुबह को जगाते मेहनतकश हाथ”
              30/04/2026
              छुरीकला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर: ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान
              30/04/2026
              SECL मुख्यालय के 10 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी
              30/04/2026
              वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी
              30/04/2026
              विवेचकों की छोटी सी चूक से दोषमुक्त होते आरोपी
              30/04/2026
              साधारण परिवार की असाधारण सफलता, नैसी ठाकुर बनी प्रेरणा
              30/04/2026
              KORAB BREAK: ED की दस्तक,भारतमाला से जुड़ा मामला
              30/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?