कोरबा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपनी बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में कोरबा शहर के मंडलों को विशेष महत्व दिया गया है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों को अपेक्षाकृत कम तवज्जो मिलने से संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बनती दिख रही है।
0 युवा कार्यकर्ताओं को मिला स्थान : जिलाध्यक्ष
इस नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि इस कार्यकारिणी का गठन और इसकी घोषणा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात की गई है। चारों विधानसभा, हर वर्ग एवं समुदाय के कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा गया है। युवा कार्यकर्ताओं को भी इस कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है जो काफी अनुभव भी रखते हैं और निरंतर भारतीय जनता पार्टी का कार्य करते आ रहे हैं। इनके साथ मिलकर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी (संगठन ) को मजबूत बनाने एवं सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
KORBA:जिलाध्यक्ष की टीम में तवज्जो,फिर भी नाराज़गी….!





