कोरबा। सेण्ट्रल वर्कशॉप एसईसीएल, कोरबा में इंजिन शॉप के प्रमुख के नेतृत्व में 5 नग 3412 केपीएच माडल इंजिन का चलन बंद हो जाने के कारण उसे 3412 एनटीई इंजिन में परिवर्तित किया गया। इससे कंपनी को लगभग 12 करोड का फायदा हुआ है।
इंजिन शॉप के गिरिवर कुमार राठौर, छतराम खूंटे, इबरार खान एवं संजय कुमार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर बेस्ट इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया ।
इस अवसर पर एल. आर. सूर्यवंशी, महाप्रबंधक, सेण्ट्रल वर्कशॉप, कोरबा, के.के. राव, आर.के. गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), एस.के अग्रवाल, स्टाफ आफिसर (एम.एम.) बलराम टंडन स्टाफ आफिसर (एच.आर.), एम. के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक (उत्खनन) एस.के. सैनी, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एवं पीयूष नायक, प्रबंधक (उत्खनन) आदि के द्वारा बेस्ट अवार्ड से नवाजे गये कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।





