Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:तिहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद की सजा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:तिहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद की सजा

Admin
Last updated: 30/01/2025 8:13 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 पूर्व् उप मुख्यमंत्री स्व.प्यारेलाल कंवर के पुत्र,बहू व पोती के खून से रंगे थे बड़े भाई-भाभी ने हाथ

- Advertisement -

      कोरबा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व् उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के ग्राम भैंसमा मुख्य मार्ग स्थित निवास में 4 साल पहले दिल दहला देने वाले हत्याकांड के आरोपियों को अंतत: उम्रकैद की सजा से दंडित किया गया है। बुधवार को यह फैसला न्यायालय ने सुनाया। मृतक के बड़े भाई और भाभी ने संपत्ति ज्यादा पाने के लालच में इस खूनी खेल को योजनाबध्द अंजाम दिलाया था। पांच आरोपियों को अब जाकर उम्र कैद की सजा मिली है। प्रकरण में राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी की।
      जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड की घटना को 21 अप्रैल 2021 की तड़के अंजाम दिलाया गया था। उरगा थाना अंतर्गत भैंसमा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित आवास में निवासरत हरीश कंवर पिता स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर, पत्नी सुमित्रा और पुत्री यशिका की धारदार हथियार से नृसंशतापूर्वक काट हत्या कर दी गई। सुबह 4:15 से 5 के मध्य इस वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्यारे ने घर पर मौजूद वृद्ध दृष्टिहीन महिला को छोड़ दिया था। इस मामले में उरगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
      पुलिस ने प्रकरण में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 34, 201, 302, 404 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीकृत किया। आरोपी परमेश्वर कंवर, रामप्रसाद मन्नेवार, हरभजन सिंह कंवर (भाई), धन कुमार (भाभी) और सुरेंद्र सिंह कंवर( आरोपी हरभजन का साला) को गिरफ्तार किया। इन्होंने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की वजह बताया।

      - Advertisement -

      इस मामले को उरगा पुलिस ने विचारण हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया। लगभग 4 साल के लंबे इंतजार के बाद इसमें फैसला आया है। न्यायालय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने प्रकरण में सभी पांचो आरोपियों को दोषसिद्ध पाया है। सभी आरोपियों को उम्र कैद/आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। इनके अलावा विभिन्न धाराओं में भी सजा और जुर्माना से दंडित किया गया है सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

      0 बाघा ने दिया था सबसे महत्वपूर्ण सुराग,sms भी मददगार
      पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के परिवार में हुए हत्याकांड की चर्चा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश तक सुनाई पड़ी। काफी चुनौती पूर्ण हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के आलाअधिकारी घटनास्थल से लेकर हत्यारों के आने- जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटे हुए थे। जिले भर में नाकाबंदी की गई और लोग भी यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर हत्या किसने की? हत्यारों ने मौके पर न हथियार छोड़ा था और न कोई सुराग। पुलिस के लिए इस वक्त भी खोजी डॉग बाघा बहुत बड़ा सहारा बना। डॉग के साथ डॉग मास्टर सुनील कुमार गुप्ता ने घटनास्थल कमरे का बारीकी से मुआयना किया पर सुराग नजर न आया। तलाश की कड़ी में एक संदूक पर नजर पड़ी जिसमें मौजूद कुछ दस्तावेज बाहर गिरे थे। संभवतः आरोपियों ने इसे देखा-पकड़ा था, इस दस्तावेज से बहुत ही बारीक गंध महसूस करने के बाद बाघा घर से निकलकर सड़क पार करते एक पेड़ के आसपास से घूमकर उस रास्ते पर दौड़ लगा दिया जिधर से वे आए-गए थे। बाघा के पीछे-पीछे पुलिस अमला भी निकल पड़ा। अपराधियों ने चालाकी दिखाते हुए रास्ते में अपने खून से सने कपड़ों को जला दिया था। एक आरोपी का सुराग निकटतम अस्पताल से मिला जो जख्मी होकर पहुंचा था व एक्सीडेंट का बहाना बना रहा था जबकि घटना दिनांक को उस आंतरिक मार्ग पर कोई हादसा हुआ ही नहीं था। बाघा के सहयोग से आरोपियों का महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा ।एक अन्य टीम को इसी प्रारम्भिक पड़ताल के दौरान यह भी पता चला कि घर की बच्ची ने एक आरोपी (मामा) को मोबाइल से sms किया था कि हम लोग morning walk पर निकल गए हैं…..। यह sms भी एक महत्वपूर्ण सुराग बना। निरीक्षक
      दुर्गेश शर्मा की टीम ने आरोपियों को दबोचा था। आरोपियों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ज्यादा संपत्ति हासिल करने की नीयत से भाई-भाभी से साला के सहयोग से सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article देहदानी स्व. प्रदीप महतो का परिवार सम्मानित, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र
              Next Article KORBA:दीपका में मूंगफली वाला पालिकाध्यक्ष और पत्नी लड़ रही पार्षद का चुनाव
              कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              हादसे का शोक और जन्मदिन का केक, उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन,कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?