Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:दीपका में मूंगफली वाला पालिकाध्यक्ष और पत्नी लड़ रही पार्षद का चुनाव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:दीपका में मूंगफली वाला पालिकाध्यक्ष और पत्नी लड़ रही पार्षद का चुनाव

Admin
Last updated: 30/01/2025 11:46 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 आम आदमी पार्टी ने आम आदमी पर जताया भरोसा

- Advertisement -

      कोरबा-दीपका। कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव का शोर अब जोर पकड़ने लगा है। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। हालांकि 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी कि कौन मैदान में रह गया है और किस-किस ने मैदान छोड़ा है। नगरीय निकाय की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा द्वारा टिकट वितरण को लेकर जहां कई तरह के सवाल और जवाब हो रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपने मंतव्य को चरितार्थ करते हुए आम जनता के बीच से गरीब और आम आदमी को भी राजनीति में लाने का कार्य कर रही है।
      कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। यहां कांग्रेस और भाजपा के धन बल-बाहु बल वाले प्रत्याशियों के समक्ष आम आदमी पार्टी ने मूंगफली बेचने वाले को टिकट देकर मुकाबला रोचक कर दिया है। मूंगफली बेचने वाले ने करीब 24 साल से दीपका को अपना कर्म क्षेत्र बना रखा है। मूंगफली वाले धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) पर आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है।
      दीपका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार गरीब व्यक्ति को किसी राष्ट्रीय दल ने टिकट देकर आम जनता का उत्साह बढ़ाया है। धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहते हैं। क्षेत्र में चर्चा गर्म है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने आम जनता के सामने एक संघर्षशील विकल्प के रूप में धर्मदास गुप्ता को उतारा है और इससे कांग्रेस-भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है।

      - Advertisement -

      0 पत्नी को भी मिला है पार्षद का टिकट

      मध्य प्रदेश प्रांत के जिला सीधी से दीपका में आकर बसे धर्मदास गुप्ता ने 12 वीं तक की पढ़ाई की है। आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा करने के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्वाती गुप्ता पर भी भरोसा जताया है। स्वाती गुप्ता वार्ड 7 कृष्णा नगर से पार्षद के लिए प्रत्याशी बनाई गई हैं। वे भी 12 वी तक की शिक्षा प्राप्त हैं।

      0 सबको देखा,अब हमें मौका दीजिए
      पार्टी प्रत्याशी ने कहा है कि दीपका की जनता को जागरुक होकर तीसरा विकल्प को पालिका की सत्ता में बैठाने की जरूरत है क्योंकि पिछले 5 साल में से 4 साल कांग्रेस की सत्ता थी और 1 साल बीजेपी की सत्ता सबने देखी है। दोनों के द्वारा विकास की तुलना की जाए तो भ्रष्टाचार हावी रहा है। धर्मदास ने आम आदमी पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मूंगफली बेचने वाले को अध्यक्ष का टिकट दिया है और अब सब कुछ दीपका नगर पालिका के सुधि मतदाताओं व जनता को संभालना है। देखना यह है कि दीपका के मतदाता कांग्रेस-भाजपा से पृथक जाकर मूंगफली बेचने वाले का कितना साथ देंगे….?

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:तिहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद की सजा
              Next Article नारायणी सेना समिति ने किया भक्तिमय संकीर्तन आयोजन
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?