कोरबा। किताब खरीदने के लिए गांव से अपनी मित्र युवती के साथ शहर आए एक युवक को युवकों ने अपने साथ ले जाकर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ग्राम अखरापाली में रहता है। 26 जून को सुबह 8 बजे गांव की ही युवती के साथ पुस्तक खरीदने कोरबा आया। दुकान नहीं खुलने से सीतामढ़ी रोड चंदेला होटल के पास नाश्ता करने के लिए दोनों रुके हुए थे। इसी दौरान करीब 10 बजे चंदेला होटल के पास ही पवन कुमार राजवाड़े, भानु बिरदा निवासी एवं संदीप कंवर, गोपाल साहू ग्राम गुमिया निवासी मोटरसाइकिल में आए। इन लोगों ने प्रार्थी युवक को बोला कि तुम दोनों से बात करना है, बोल कर गाड़ी में दोनों को बैठा कर ले गए। ग्राम पडनिया तक ले जाने के बाद गाड़ी से उतर कर पवन कुमार राजवाडे ने प्रार्थी को बोला कि- तुम दोनों मजा कर रहे हो, बोलते हुए गाली देकर तुमको जान से मार दूँगा, कह कर धमकी देते हुए पास में पड़े लकड़ी के डंडा से मारा। मना करने पर डंडा से सिर पर तीन बार मारा जिससे पीड़ित प्रार्थी का सिर कट गया। प्रार्थी के नीचे गिरने के बाद चारों लोग एक राय होकर हाथ-मुक्का से मारपीट किए।
मामले में कुसमुण्डा थाना में
शिव कुमार की रिपोर्ट पर
पवन कुमार राजवाडे, भानू , संदीप कंवर , गोपाल साहू के विरुद्ध धारा
115(2), 296, 3(5), 351(3)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA:युवती के साथ शहर आया युवक,बहुत मजा कर रहे हो-कहकर युवकों ने पीटा






