कोरबा। अपने घर में साथी के साथ बातचीत कर रहे अधिवक्ता पर पड़ोसी ने मारपीट कर हमला कर दिया।
प्रार्थी विशाल पांडेय ने बताया कि वह एडव्होकेट है और24 सितम्बर को रात करीबन 10.50 बजे अपने घर के परछी में दोस्त किशोर ठाकुर के साथ दोनों शराब पी रहे थे, और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी समय उसके घर के सामने रहने वाला राजू उर्फ परमेश्वर उसके घर के अंदर घुसकर इनके बातचीत को अपने ऊपर लेकर कि तुम लोग मेरे बारे में बात कर रहे हो, कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का और पता नहीं किस वस्तु से बांये आंख के ऊपर मार दिया। अधिवक्ता के बांये आंख के ऊपर भौंह के पास चोट लगा व खून निकला।
विशाल की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में राजू उर्फ परमेश्वर के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 333, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।




