Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:”ऑल द बेस्ट” कहकर रवाना किए गए मतदान दल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:”ऑल द बेस्ट” कहकर रवाना किए गए मतदान दल

Admin
Last updated: 10/02/2025 9:22 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

- Advertisement -

      0 कोरबा नगर निगम के 297 मतदान केंद्रों में कुल 1285 महिलाओं की लगाई गई है ड्यूटी

      - Advertisement -

      0 सभी महिला मतदान दल चेहरे में प्रसन्नता एवं उत्साह से मतदान कराने हुई रवाना

      कोरबा। कोरबा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों अंतर्गत कुल 425 मतदान केंद्रों में चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी महिला मतदान दलों को सौंपी गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल क्रमांक 01, 02 एवं 03 शामिल है। लोकतंत्र की इस महापर्व की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन के लिए महिला मतदान दलों में उत्साह और प्रसन्नता व्याप्त है।

      सोमवार सुबह से ही महिला मतदान दल उमंग से अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। कोरबा जिले के 06 नगरीय निकाय अंतर्गत 02 नगरीय क्षेत्र नगर निगम कोरबा व नगरपालिका बांकीमोंगरा के लिए मतदान दल झगरहा के आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन लेकर रवाना हुई। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र कटघोरा, दीपका छुरीकला हेतु कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक एवं पाली नगरीय क्षेत्र के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली से ईवीएम लेकर मतदान दल रवाना हुए है।

      कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आईटी कॉलेज कोरबा से नगर निगम कोरबा व बांकीमोंगरा के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी ने महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में महिलाओं को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।


      ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पीठासीन अधिकारी श्रीमती किरण यादव ने कहा की जिला प्रशासन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे हम निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मतदान कराने की मौका मिलने से हम गौरवान्वित महसूस कर रही है। पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के लिए जाने वाली सरोज केसरी भगत ने बताया कि इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाली श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे कुशलतापूर्वक संपादित करेंगे।

      मतदान अधिकारी के रूप में मतदान दल क्रमांक 01 की जिम्मेदारी निभाने वाली व्ही सुजाता अहमद, गंगोत्री राज, दुर्गेश्वरी कुर्रे सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम चुनाव की जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।

      कोरबा जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 पोलिंग बूथों पर लगभग 1903 महिला मतदान अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा नगर निगम अंतर्गत कुल 297 पोलिंग बूथ हेतु कुल 1188 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही 97 महिला कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के 47 मतदान केंद्रों हेतु कुल 205 कर्मचारियों की ड्यूटी, दीपका नगरीय क्षेत्र के 30 पोलिंग बूथ हेतु 139 कर्मचारी, कटघोरा के 21 पोलिंग बूथ हेतु 117 कर्मचारी, छुरीकला के 15 मतदान केंद्र हेतु 85 कर्मचारी एवं पाली नगर पंचायत के 15 पोलिंग बूथ हेतु 72 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सभी महिला मतदान कर्मचारियों को आज मतदान कार्य पूर्ण कराने हेतु रवाना किया गया। सभी महिलाएं प्रसन्नतापूर्वक निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवाना हुई। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में मतदान 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:वार्ड 5 में दिलचस्प हुआ त्रिकोणीय मुकाबला,कौन होगा अगला पार्षद..?
              Next Article लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए और मतदान अवश्य करिए:कलेक्टर वसंत
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?