Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:रकबा घटा, लेमरू के किसानों में नाराजगी,कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी,देखें video
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:रकबा घटा, लेमरू के किसानों में नाराजगी,कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी,देखें video

Admin
Last updated: 13/12/2025 5:04 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने का कार्य किया जा रहा है लेकिन इसमें कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों के खेत का रकबा कम होने को लेकर है। इसे लेकर किसान काफी नाराज चल रहे हैं। लेमरू उपार्जन केंद्र के अंतर्गत आने वाले सात गांव के किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह की लापरवाही से वह अपना पूरा धान बेच नहीं पा रहे हैं। किसानों ने कहा है कि सात गांव के 340 पंजीकृत किसानों के द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय घेराव की तैयारी की जा रही है। समय रहते अगर उनके रकबा में सुधार नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन करने के लिए तत्पर हैं।
👉🏻 पंजीयन सुधार में दिक्कत, घुमाया जा रहा

लेमरू उपार्जन केंद्र के किसानों ने बताया कि छूटे हुए खसरों के रकबा को ठीक करने के लिए कार्यवाही का निर्देश जारी किया गया है लेकिन शिविर में जाने पर अधिकारियों के द्वारा घुमाया जा रहा है। ऐसे में वह आखिर कितनी बार चक्कर काटें। इस तरह की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की आवश्यकता है ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना पूरा धान बेच सकें।
👉🏻 20 दिसम्बर तक अभियान जारी
इधर, कोरबा जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड- कोरबा / करतला/कटघोरा/पाली/पोड़ीउपरोड़ा को कृषि विभाग से पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि धान उपार्जन हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत किसानों का एग्रीस्टेक प्रोजेक्ट अंतर्गत जारी फार्मर आई.डी. में छुटे हुये खसरों को जोड़ने आवश्यक कार्यवाही 10 से 20 दिसम्बर तक किया जाय। कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान उपार्जन हेतु किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में संबंधित किसान का फार्मर आई.डी. बनाया जाकर समस्त खसरों का जोड़ना भी आवश्यक है। दिनांक 05.12.2025 तक की स्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों के 27296 खसरें, जो एग्रीस्टेक में UFR (Update Farmer Request) आवेदन हेतु लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं, उक्त संबंध में पूर्व में जारी निर्देश अनुसार कार्यवाही की जाय।
एग्रीस्टेक पोर्टल में खसरा जोड़ने की कार्यवाही किसान स्वयं से, समिति के एग्रीस्टेक लॉगिन से अथवा लोक सेवा केन्द्र (CSCs) के लॉगिन से करा सकते हैं। जिस हेतु आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका/बी-1, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाईल नंबर है।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article टैक्स चोरी:महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए,11 ठिकानों पर दबिश
                Next Article KORBA:नीयत हत्या की,तंत्र-मंत्र के नाम का सहारा लिया आरोपियों ने,कई सवाल कायम
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?