कोरबा। जिले में एक महिला सरपंच की हत्या करने का प्रयास किया गया। रॉड से किए गए प्राणघातक हमलों में सतरेंगा की सरपंच गंभीर रूप से घायल हुई है।
जानकारी के मुताबिक श्रीमती बंधन बाई कंवर ग्राम पंचायत सतरेंगा की वर्तमान में सरपंच है। पंचायत चुनाव के समय बंधन बाई के विरूद्ध जो सरपंच के पद पर खडे हुये थे, उसको झूलसिह पण्डो सपोर्ट करता था किन्तु चुनाव में हार जाने के बाद चुनावी रंजिश बंधन बाई से रखने लगा था। हाल ही में 31 दिसम्बर 2025 को गांव में शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ महिला समूह के साथ गांवों में भ्रमण कर सरपंच द्वारा उन्हें समझाईश दिया गया था। इस दौरान झूलसिंह पण्डो को भी अवैध शराब निर्माण करने से मना किया गया था। इसी कारण 01 जनवरी 2026 की शाम लगभग 04.30 बजे जब सरपंच बंधन बाई घर पर अकेली थी, तभी झूलसिंह पण्डो जबरन घर के भीतर घुस कर एवं बंधन बाई को सरपंच पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। इस बात से इंकार करने पर सरपंच को जान से मारने की नीयत से लोहे के वजनी रॉड से प्राण घातक हमला उसके सिर, छाती, पीठ एवं गले पर किया। हमले से बंधन बाई को अत्यधिक गंभीर चोटें आयी तथा अत्यधिक खून बहा। बंधन बाई की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो झूलसिंह पण्डो वहां से भागकर पुराना सरपंच धनसिंह कंवर के घर घुस गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रार्थी गणेश सिंह कंवर अपनी बड़ी माँ की जान बचाने हेतु कृष्णा हास्पीटल कोरबा में भर्ती कराया है। सरपंच की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। गणेश की रिपोर्ट पर झूलसिंह पण्डो के विरुद्ध धारा 109, 332(b)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA:महिला सरपंच की हत्या का प्रयास, चुनावी रंज और अवैध शराब की रोक बना वजह






