0 नेता प्रतिपक्ष सहित पांच के विरुद्ध सीएमओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कोरबा-बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा में तालाबंदी के लिए प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस पार्षदों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित पांच पार्षदों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें एक महिला पार्षद भी शामिल है। बीएनएस की धारा 221,132, 191(2), 190 के तहत बांकीमोंगरा थाना में जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् बांकीमोगरा ज्योत्स्ना टोप्पो ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दिनांक 07.10.2023 से पदस्थ हैं कि आज दिनांक 09.05.2025 को वह एवं नगर पालिका के लगभग 10 कर्मचारी कार्यलय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मधुसुदन दास पार्षद वार्ड क्र. 15, संदीप कुमार पार्षद वार्ड क्र. 08, सुनीता मिरी पति नागेन्द्र मिरी, सब्बीर अंसारी, तेज प्रताप सिंह पार्षद वार्ड क्र. 25 बिना सूचना के नगर पालिका कार्यलय बांकीमोंगरा पहुंचे। उस वक्त वह कार्यालय भवन के मुख्य द्वार पर खड़ी थी। उन लोगों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये, कोई काम नहीं हो रहा है यह कहकर शोर मचाया गया जिसे सुनकर कार्यालय के सभी कर्मचारी मुख्य द्वार के पास आ गये। मधुसुदन दास एवं अन्य लोगो के द्वारा जोर जबरदस्ती से कार्यालय के द्वार के चैनल गेट को बंद करने की कोशिश कर रहे थे। मेरे एवं कर्मचारियों द्वारा मना करने पर वे लोग धक्का मुक्की करते हुये जोर जोर से चिल्लाते हुये हमे पीछे धकेला गया जिससे मैं एवं मेरे कर्मचारी भयभीत एवं शासकीय परिसर में कार्य करने में असुरक्षित महसूस करने लगे।
पढ़ें यह खबर:-/







