कोरबा-पाली। कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में 17 मार्च को नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारी है। चुनाव के पूर्व खेला हो गया। एक कांग्रेस पार्षद के भाजपा में शामिल होने की खबर है। कहा जा सकता है कि कांग्रेस को जोर का झटका लगने वाला है। पाली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पाली आगमन पर क्या भाजपा ने तोहफा दिया है..?