Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अग्नि हादसों से चिंता,शहर में भी हो दमकल वाहन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अग्नि हादसों से चिंता,शहर में भी हो दमकल वाहन

Admin
Last updated: 09/03/2026 8:19 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

👉🏻दूरी तय कर आने में लगता है वक्त,आज ओव्हरब्रिज और पहले एसएस प्लाज़ा की घटना से समझी गई जरूरत

- Advertisement -

    कोरबा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की दुर्घटनाओं के मामले सामने आने लगे हैं। आज ही जहां एक ओर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में आग लग जाने से कंडम पड़े 6 वाहन जलकर खाक हो गए तो वहीं दोपहर लगभग 3 बजे पुराना कोरबा शहर से होकर गुजरे ओव्हरब्रिज पर अग्रसेन चौक के ठीक ऊपर एक चलती बोलेरो आग की चपेट में आ गई। शहर के भीतर पुराना कोरबा क्षेत्र में घटित हुई घटनाओं और इन अग्नि हादसों पर काबू पाने के लिए पहुंचने वाले दमकल वाहनों के आने में देरी ने एक बार फिर लोगों के बीच यह चर्चा छेड़ दी है कि क्यों ना शहर के भीतर कम से कम एक दमकल वाहन आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए तैयार रखी जाए। इस तरह यह वाहन किसी भी अग्नि दुर्घटना के मामले में घटनास्थल तक दूसरे दमकल वाहनों के आने तक तात्कालिक स्थिति को संभाल कर रखने का काम कर सकेगी।
    आज दोपहर 3 बजे के लगभग जब ओवरब्रिज के ऊपर चलती बोलेरो के अगले हिस्से में आग लगी तो चालक ने वाहन से निकल कर खुद को सुरक्षित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार चालक पास ही खड़े होकर आग लगने का वीडियो बनाकर अपने मालिक को शेयर करता नजर आया। ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे लेकिन निकट में ही स्थित थाना कोतवाली तक पहुंचकर किसी ने भी इसकी सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। सत्यसंवाद ने घटनास्थल से तत्काल जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी और कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल को फोन से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई 5 मिनट के भीतर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तब तक दोनों तरफ से आवागमन रोका जा चुका था। घटना स्थल पर करीब आधा घण्टे बाद दमकल वाहन पहुंची, तब तक वाहन खाक हो चुका था और आग बुझने के कगार पर पहुंच चुकी थी।

    - Advertisement -

      दमकल कर्मियों ने अंतिम चरण में वाहन में मौजूद थोड़ी बहुत आग को बुझाकर अपना कर्तव्य निभाया। इस दौरान शहर के आसमान पर काला और सफेद धुंआ दूर-दूर तक नजर आता रहा।
      पूरे घटना के दौरान यहां मौजूद प्रबुद्धजनों ने इस बात पर जोर दिया कि शहर के भीतर एक दमकल वाहन अगर मौजूद रहती तो दुर्घटना के मुश्किल 5 से 7 मिनट में वह मौके पर पहुंचकर आग को प्रारंभिक चरण पर ही नियंत्रण में ले लेती। आग का स्वरूप भयावह होने से बच जाता तथा वाहन भी पूरी तरह खाक नहीं होता। इस तरह की राहत दूसरी अग्नि दुर्घटनाओं के मामले में भी मिल सकती है बशर्ते शहर के भीतर एक दमकल वाहन पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहे।
      यहां उपस्थित भाजपा नेता भागेन्द्र सोनी ने इस बात पर जोर दिया कि नगर निगम व जिला प्रशासन को चाहिए कि वह शहर में एक दमकल की व्यवस्था जरूर रखे। अभी नगर निगम या सीएसईबी की दमकल वाहन लगभग 2 किलोमीटर की दूरी जगह-जगह व्यस्त मार्गों के बीच से तय करके पहुंचती है, जिसमें लगने वाला समय पूरी तरह से बचत होगा। व्यवसायी मोहम्मद अब्दुल ने भी इसी बात को दोहराया और कहा कि ऐसी व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अग्नि दुर्घटना के मामलों में दमकल वाहन आने तक बड़ा नुकसान हो चुका रहता है और समय पर नियंत्रण नहीं होने से आसपास के दूसरे लोगों में भी खतरा बना रहता है। व्यवसायी शिव अग्रवाल ने बताया कि उनके घर के सामने ही हादसा हुआ और जब तक यह आग बुझी नहीं थी, तब तक परिजन दहशत में थे। आग की लपटों में घिरी बोलेरो जे टायर धमाके के साथ फूटकर दहशत बढ़ाते रहे। पेट्रोल पंप के संचालक ने कुछ देर के लिए पंप बन्द कर दिया था।
      👉🏻 पूर्व् की घटनाओं में भी आने में देरी
      इससे पहले शहर के भीतर ही पावर हाउस रोड में SS प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में 26 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे कथित शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भीषण दुर्घटना हुई थी। बालाजी स्टील एवं इलेक्ट्रॉनिक की संचालिका ने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि सूचना देने के बाद भी आधे घंटे विलम्ब से दमकल वाहन पहुंची थी जिस कारण आग पर काबू पाने में देर हुई। पूर्व में भी अग्नि दुर्घटनाओं का शिकार पुराना शहर और पावर हाउस रोड के कुछ प्रतिष्ठान हो चुके हैं। इन मामलों में भी कहीं ना कहीं दमकल वाहनों को पहुंचने में समय लगा था।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA BREAK: ओव्हरब्रिज पर लगी आग,स्कार्पियो चपेट में
                Next Article KORBA BJP:कहीं खुशी-कहीं गम-कहीं गुस्सा…दुहलानी पर सवाल
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                पाली में हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे किए 601 सप्ताह
                10/06/2026
                कुप्रबंधन: बिजली तार जोड़कर काम चला रहे,झूलते तार हर समय जानलेवा, आसिफ ने कलेक्टर से लगाई गुहार
                10/06/2026
                KORBA BREAK: पटाखा गोदाम में लगी आग,मची हड़कम्प
                10/06/2026
                उरगा की जाह्नवी 10 मिनट में 200 सवाल हल कर राज्य में अव्वल, अबेकस में प्रथम स्थान से बढ़ाया मान
                10/06/2026
                भूत-भविष्य-वर्तमान बताने वाला बाबा रेप में गिरफ्तार
                10/06/2026
                इंसाफ की आस में 4 साल, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा स्वर्गीय हेमसागर महिलाने का परिवार, प्रशासन मौन
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?