👉🏻 पार्षद टामेश अग्रवाल रहे सक्रिय
कोरबा। राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों को 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करा लेने का निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत हितग्राहियों के द्वारा अपना केवाईसी कराने के लिए च्वाइस सेंटरों में चक्कर लगाए जा रहे हैं और पैसे भी खर्च किये जा रहे हैं किंतु कोई ना कोई कमी अथवा अन्य तरह की दिक्कतों के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है।
इस तरह की समस्या से अपने वार्ड के हितग्राहियों को छुटकारा दिलाने के लिए युवा पार्षद टामेश अग्रवाल ने पहल की। उनके द्वारा अपने कार्यालय में बुधवार को निःशुल्क शिविर का आयोजन कराया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 5 देवांगनपारा क्षेत्र के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रहे लोगों में से 200 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुईं। ई केवाईसी आसानी से उनके ही वार्ड में पूर्ण हो जाने से उनके चेहरे पर मुस्कान झलकी। पार्षद व उनकी टीम को धन्यवाद दिया। इस दौरान पूरे समय पार्षद शिविर में डटे रहे व सहयोग किया।

पार्षद टामेश अग्रवाल ने बताया कि कई हितग्राहियों का ई केवाईसी रिजेक्ट हुआ है जिसके लिए 25 अप्रैल को पुनः एक और शिविर लगवाया जाएगा। केवाईसी कराने के लिए महतारी वंदन का आवेदन क्रमांक, जो कि उनके पास व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी लिया जा सकता है, हितग्राही का आधार कार्ड और बैंक पासबुक का होना जरूरी है। पार्षद ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है,30 जून तक वार्ड के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी निश्चित ही पूरा कर लिया जाएगा।






