Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग

Admin
Last updated: 16/04/2026 11:41 AM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

👉🏻 सुझावों के साथ समस्याओं और मांगों का सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -

      कोरबा। कोरबा के नागरिक पिछले लगभग तीन दशक से विभिन्न माध्यमों से रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत हैं किंतु रेल प्रबंधन की हठधर्मिता की वजह से कोरबा को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कोरबा विकास समिति (रेल) ने मांगों के संदर्भ में रेल अधिकारियों से चर्चा कर मांगों को पूर्ण कराने में कलेक्टर से सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने आग्रह किया है। यदि इसके बाद भी रेलवे कोरबा की उपेक्षा का अपना दौर जारी रखता है तो नागरिकों को विवश होकर रेलवे के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए सड़क की लड़ाई प्रारंभ करनी होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रबंधन की होगी।
      👉🏻 सर्वाधिक आय के बावजूद उपेक्षित कोरबा
      कोरबा लंबे समय से रेलवे के लिए देश में सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला रहा है। विशेष रुप से कोयला लदान के माध्यम से देश में सर्वाधिक आय देने के बावजूद रेलवे द्वारा रेल सुविधाओं की उपलब्धता के मामले में कोरबा की सदैव उपेक्षा की गई है। लंबे समय से की जा रही उपेक्षा की वजह से कोरबा का आम जनमानस खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। इस वजह से मनमानस में असंतोष की भावना बढ़ती जा रही है। इसी असंतोष की परिणीति है कि अब कोरबा की आम जनता रेलवे के खिलाफ संघर्ष के लिए सड़क पर उतरने की मानसिकता में आ गई है। कोरबा विकास समिति (रेल) की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार कोरबा में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
      प्रथम चरण में कोरबा विकास समिति (रेल) का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लेकर रेल अधिकारी (मंडल प्रबंधक बिलासपुर रेल मंडल), (महाप्रबंधक रेलवे जोनल मुख्यालय बिलासपुर) से चर्चा कर उल्लेखित मांगों के निराकरण की दिशा में प्रयास करें।
      यह भी निवेदन किया गया है कि उपरोक्त रेलवे के दोनों अधिकारियों को कोरबा बुलाकर उनकी एक बैठक कलेक्टर, क्षेत्रीय सांसद भारत सरकार, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री छग शासन सहित अन्य पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चर्चा हेतु आयोजित की जाए।
      🫵🏻कोरबा विकास समिति (रेल) की मांगे निम्नानुसार हैं :
      कोरबा रेलवे स्टेशन में निर्मित पिटलाइन की सुविधा को शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। जिससे यहां से संचालित होने वाली सभी यात्री गाड़ियों का संचालन एवं संधारण कोरबा में ही हो सके।
      👉🏻रेलवे समय बेसमय यात्री ट्रेनों को विभिन्न कारणों से रद्द कर देता है, समिति यह मांग करती है कि कोरबा से चलने वाली सभी प्रकार की यात्री गाड़ियों का प्रचालन नियमित एवं समयबद्ध तरीके से करे।
      👉🏻कोरबा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कोल साइडिंग से स्टेशन में होने वाले प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण की व्यवस्था रेलवे द्वारा की जाए।

      - Advertisement -

      👉🏻रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म में पीने के पानी एवं महिला व पुरुष शौचालय की समुचित व्यवस्था, विकलांग एवं बुजुर्ग यात्रियों के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने हेतु रैंप तथा लिफ्ट, एस्केलेटर की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन में बने प्रवेश द्वार की ऊंचाई मानक के अनुरुप की जाए।
      👉🏻लेवल क्रॉसिंग बंद रखने की समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान किया जाए।
      👉🏻छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले का भिलाई वर्तमान में एजुकेशन हब के रुप में पूरे देश में जाना पहचाना जाता है, फलस्वरुप कोरबा शहर एवं जिले से बड़ी संख्या में छात्र यहां उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। कोरबा से रायपुर तक हसदेव एक्सप्रेस की सुविधा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
      समिति यह मांग करती है कि हसदेव एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त ए.सी. कोच की वृद्धि कर इसका परिचालन कोरबा से रायपुर की जगह कोरबा से दुर्ग तक करने की सुविधा उपलब्ध कराए।
      👉🏻कोरबा से रायपुर दुर्ग-नागपुर होते हुए अमृतसर तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध है। वापसी में यह एक्सप्रेस ट्रेन कोरबा तक आने की बजाय बिलासपुर में ही निरस्त कर दी जाती है जिसकी वजह से इस एक्सप्रेस ट्रेन से कोरबा वापस आने वाले यात्रियों को बिलासपुर स्टेशन में उतर कर अन्य साधनों से कोरबा आना पड़ता है। जिससे यात्री एवं उनके परिजन व्यापक रुप से परेशान होते हैं, समिति यह मांग करती है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को वापसी में भी अमृतसर से कोरबा के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन के ही रुप में चलाया जाए।
      👉🏻कोरबा रेलवे स्टेशन में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा का विस्तार किया जाए।
      स्टेशन पर यात्री गाड़ी के आगमन से 20 मिनट पूर्व और 20 मिनट पश्चात तक संजय नगर नहर क्रासिंग, पवन टॉकिज, इमलीडुग्गू रेलवे क्रॉसिंग को बंद ना रखा जाए तथा संजय नगर में रेलवे क्रॉसिंग में प्रस्तावित अंडरब्रिज का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। इसके अतिरिक्त एसईसीएल कुसमुण्डा परियोजना के इमलीछापर चौक पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरब्रिज या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
      👉🏻 नई यात्री ट्रेनों की मांगः
      कोरबा में देश के विभिन्न राज्यों के नागरिक अपने परिवार सहित निवास करते हैं जिन्हें तीज त्यौहार सहित अन्य अवसरों पर अपने गृहग्राम जाने हेतु आवागमन करना होता है जिसके लिए उन्हें चांपा, रायगढ़, बिलासपुर एवं पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्भर रहना पड़ता है। अतः कोरबा विकास समिति (रेल) आपके माध्यम से रेलवे से यह मांग करती है, निम्नानुसार यात्री गाड़ियों की सुविधा शीघ्र अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए :
      👉🏻बिलासपुर से भोपाल एवं बिलासपुर से रीवा के मध्य चलने वाली यात्री गाड़ी को कोरबा से चलाया जाए।
      👉🏻कोरबा रेलवे स्टेशन से बालपुर होकर बाईपास ट्रेक रेलवे द्वारा निर्मित किया गया चुका है। वर्तमान में रेलवे इस ट्रेक से मालगाड़ियों का परिचालन कर रहा है। कोरबा विकास समिति (रेल) की यह मांग है कि इस ट्रेक का उपयोग करते हुए रेलवे कोरबा से व्हाया रायगढ़ होकर झारसुगुड़ा तक यात्री ट्रेन की सुविधा शीघ्र अतिशीघ्र उपलब्ध कराए।
      👉🏻कोरबा से जयपुर (राजस्थान), कोरबा से दुर्ग के मध्य भी एक सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
      👉🏻स्पेशन ट्रेन की मांगः

      1. कोरबा से खाटू श्याम
      2. कोरबा से अयोध्या
      3. 3.कोरबा से दानापुर
      4. कोरबा से नई दिल्ली
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              Next Article KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              हादसे का शोक और जन्मदिन का केक, उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन,कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?