Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:शिवाय में संवेदना तार-तार,घोर लापरवाही से खराब हुई मृत देह
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:शिवाय में संवेदना तार-तार,घोर लापरवाही से खराब हुई मृत देह

Admin
Last updated: 21/04/2026 6:21 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

👉🏻 दो दिन तक बिना डीप फ्रीजर चालू किए ही रखा शव
👉🏻 विदेश से लौटे पुत्र व परिजनों की भावनाएं आहत हुई,सुनाई खरी-खोटी

- Advertisement -

      कोरबा। प्रारंभिक तौर पर अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकीय मानकों और 100 बिस्तर अस्पताल होने के बावजूद मात्र प्रोविजनल लाइसेंस के आधार पर अस्पताल का संचालन कर रहे शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन की एक बड़ी और घोर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही ने एक परिवार की संवेदना को तार-तार करते हुए भावनात्मक रूप से काफी आहत किया है। पिता का अंतिम दर्शन करने के लिए बेटा सात समंदर पार से कोरबा लौटा लेकिन शव खराब हो जाने की वजह से उसे काफी ठेस पहुंची। मर्माहत बेटे व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को काफी खरी- खोटी सुनाई। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी।
      दरअसल, कोरबा शहर के निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के मुखिया की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिवाय हॉस्पिटल टीपी नगर में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मृत्यु हो जाने उपरांत चूंकि परिवार के सदस्य तो मौजूद थे लेकिन विदेश में रह रहे पुत्र का आना तत्काल संभव नहीं हो सकता था, इसलिए मृत देह को अस्पताल की निगरानी में ही डीप फ्रीजर में रखवाने की व्यवस्था की गई। आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृत देह को डीप फ्रीजर में अस्पताल प्रबंधन ने रखवा तो दिया किंतु इसका स्विच ऑन करना भूल गए। 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक यह मृत देह डीप फ्रीजर में पड़ी रही जिसकी वजह से शव डीकंपोज होने लगा।
      आज 21 फरवरी को जब बेटा सात समुंदर पार से लौटा और शव सुपुर्द में लेने के लिए डीप फ्रीजर खोला गया तो हालत कुछ और ही थी। पिता के मृत देह की यह स्थिति देखकर बेटा भड़क उठा। उसके आंसू छलकने लगे लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए अस्पताल प्रबंधन को काफी खरी-खोटी सुनाई। मौजूद प्रबंधन के लोग इधर-उधर बगलें झांकते बात-बात एक्सक्यूज करते नजर आए।
      हालांकि, इस परिवार ने अपनी पीड़ा को दोहरा होते देखा फिर भी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई है। हंगामे की सूचना पर मौके पर सीएसईबी चौकी पुलिस पहुंच गई थी। वह काफी देर तक यहां मौजूद रही और समझाइश का काम किया जाता रहा। अंततः शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए साथ ले गए। इस विषय में सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई राजेश तिवारी से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया, किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित परिवार की भावना को समझते हुए उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

      - Advertisement -

      सत्यसंवाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करता है। साथ ही यह भी कामना करता है कि शिवाय अस्पताल प्रबंधन जो कि नियमों को ताक पर रखकर बिना वैध लाइसेंस प्राप्त किए, पूर्ण रूप से तैयारी के बगैर ही संचालन कर रहा है,उसको सद्बुद्धि प्रदान करें। वह सिर्फ रूपयों की खातिर मरीजों की जान सांसत में ना डाले, उनके परिजनों को रुपए लूट-खसोट करने का जरिया न बनाए, बल्कि रसूख से परे हट कर आम भावनाओं की कद्र करते हुए जनसेवा का कार्य चिकित्सा पेशा के माध्यम से करे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA: वाहन की टक्कर से दंपत्ति की मौत
              Next Article KORBA:मानदेय शिक्षकों ने लगाई गुहार,मानदेय व कार्यकाल में वृद्धि की मांग
              बड़ा बदलाव: 1 मई को बालको नई कंपनी ‘वेदांता एल्युमिनियम’ के तहत शामिल हो जाएगी
              22/04/2026
              KORBA: फटेहाल बधाई..! आपने लगवाया है,पर उतरवाएगा कौन….?
              22/04/2026
              कटघोरा तहसील में गड़बड़ी का आरोप: एक ही दिन में स्थगन आदेश, बिना जांच पंचनामा और अतिक्रमण मामले में कार्रवाई ठप्प…!
              21/04/2026
              KORBA: “आजाद” को “अतिक्रमण से आजादी”, दिलाने अधिवक्ता नफीस 24 को अनशन पर
              21/04/2026
              KORBA: इंडस्ट्रियल बारूद फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम बंद रहा
              21/04/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने लगाई गुहार,मानदेय व कार्यकाल में वृद्धि की मांग
              21/04/2026
              KORBA: वाहन की टक्कर से दंपत्ति की मौत
              21/04/2026
              रात में कार से घूम-घूम कर चोरी, कोरबा में भी हाथ साफ किया
              21/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?