कोरबा। मंगलवार सुबह नकटीखार बायपास मार्ग के पास हुए सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित हो रहे दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद निवास क्षेत्र व परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
KORBA: वाहन की टक्कर से दंपत्ति की मौत






