कोरबा। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी कोरबा शहर में भव्य, दिव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा शहर में सीतामढ़ी से लेकर टीपी नगर चौक के मध्य हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
बजरंग दल के द्वारा कोसाबाड़ी से लेकर टीपी नगर के मध्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई है जिसमें भी लोगों का सैलाब उमड़ा है।
शोभायात्रा में युवाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न प्रान्तों की कलात्मक झांकियां, नृत्य,बैण्ड पार्टी, परम्परागत करमा नर्तक दलों की प्रस्तुतियां और प्रदर्शन के साथ एक से बढ़कर एक डीजे की धुन ओर लोगों के कदम थक नहीं रहे।
डीजे की धुन के साथ लेजर लाइट का प्रदर्शन भी देखते बन रहा है। दोनों शोभायात्रा में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।






