Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA DEO का चर्चित आदेश: खण्डहर सरकारी भवन शिशु मंदिर को दिया विद्यालय संचालन के लिए…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA DEO का चर्चित आदेश: खण्डहर सरकारी भवन शिशु मंदिर को दिया विद्यालय संचालन के लिए…

Admin
Last updated: 26/10/2024 12:43 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा-कटघोरा। शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी का एक आदेश काफी चर्चा के साथ सवालों और संशय का विषय बना हुआ है। उन्होंने एक मांग पर कटघोरा विधायक की अनुशंसा से मुख्य मार्ग स्थित एक खंडहर हो चुके सरकारी स्कूल के रिक्त भवन को सरस्वती शिशु मंदिर को विद्यालय संचालन हेतु प्रदान करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद से स्थानीय लोगों में यह संशय बना है कि विद्यालय का संचालन किन शर्तों और परिस्थितियों में किया जाएगा, सरकारी जमीन पर निर्मित सरकारी भवन का पुनर्निर्माण/ नया निर्माण/जीर्णोद्धार आदि के कार्य किस तरह से होंगे, राशि कौन खर्च करेगा, इस पर किसका आधिपत्य होगा..? आदि कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र इस आदेश में नहीं है। वैसे विभागीय लोगों का ही कहना है कि इस तरह से किसी सरकारी स्कूल को निजी विद्यालय के संचालन हेतु दिया जाना कई तरह के सवाल उठा रहा है। कटघोरा नगर में भी इस आदेश की चर्चा है और विरोध भी। हालांकि यह भी कहा गया है कि विभाग को भविष्य में यदि भवन की आवश्यकता होगी तो सरस्वती शिशु मंदिर संस्था कटघोरा को विभाग को भवन उपलब्ध कराना होगा, लेकिन क्या शिशु मंदिर संचालन की सूरत में ऐसा सम्भव हो पाएगा?

- Advertisement -

    गौरतलब है कि सरस्वती शिक्षा समिति,कटघोरा के अध्यक्ष द्वारा शासकीय बेसिक प्राथमिक शाला कटघोरा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के कक्षा संचालन करने हेतु अनुमति के लिए आवेदन 22 अक्टूबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दिया गया था जो प्राप्त हुआ।

    - Advertisement -

      इस आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्यक्ष ने आदेश जारी कर दिया कि-उक्त वर्तमान में बेसिक प्राथमिक शाला कटघोरा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा में समायोजित करके नवीन भवन में संचालन किया जा रहा हैं, इस कारण सरस्वती शिशु मंदिर संस्था कटघोरा को उक्त खाली भवन में अस्थाई रूप से अध्यापन कार्य के लिये अनुमति प्रदान की जाती है। यह भी कहा है कि विभाग को भविष्य में यदि भवन की आवश्यकता होगी तो सरस्वती शिशु मंदिर संस्था कटघोरा को विभाग को भवन उपलब्ध कराना होगा।

      0 स्थानीय लोग कर रहे दुरुपयोग
      जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उक्त विद्यालय आत्मानंद स्कूल में मर्ज हो जाने के कारण बच्चे नए स्कूल में पढ़ रहे हैं। यह भवन बंद होने के कारण खंडहर होता जा रहा है।स्थानीय लोगों के द्वारा अपने निर्माण सामग्री यहां रखकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है और गंदगी भी बढ़ रही है। यदि शिशु मंदिर ने अतिरिक्त कमरा के लिए संचालन की अनुमति मांगी है तो उसे देने में कोई हर्ज नहीं है। विधायक की अनुशंसा पर हमने आदेश जारी किया है, भविष्य में जब कभी भी आवश्यकता होगी, भवन वापस ले लिया जाएगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article BREAK:बेबी सहित 3 हाथियों की मौत से मचा हड़कम्प
              Next Article खुशखबरी:कोयला ठेका श्रमिकों को दीवाली से पहले बोनस
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              हेम्स कॉरपोरेशन शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर करोड़ों का संगठित मजदूर घोटाला कर रहा
              29/05/2026
              बालको ने वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की
              29/05/2026
              युकां अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के नाम जारी,छग सहित कोरबा में बढ़ी सरगर्मी,संशोधन के भी आसार,देखें सूची..
              29/05/2026
              युवा पत्रकार ओम गवेल जिला महासचिव नियुक्त, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा
              29/05/2026
              KORBA:सुशासन शिविर में रिश्वत,ACB ने दबोचा बाबू को
              29/05/2026
              KORBA: लेमरू के जंगल तस्करों के हवाले,रात के अंधेरे में तस्करी
              29/05/2026
              KORBA:दर्जनों गांव में 40 घण्टे से अँधेरा कायम,बढ़ रहा आक्रोश
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?