Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:चुनावी रंग कहीं सुर्ख कहीं फीका, बाजी मार रही भाजपा,कांग्रेस के दिग्गज नदारद…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:चुनावी रंग कहीं सुर्ख कहीं फीका, बाजी मार रही भाजपा,कांग्रेस के दिग्गज नदारद…

Admin
Last updated: 09/02/2025 2:38 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, फिर घर-घर कैंपेनिंग का रहेगा जोर

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव में इस वर्ष चुनावी रंग अपेक्षाकृत अपने रंग में नजर नहीं आ रहा है। नगर पालिक निगम के साथ ही नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्याशी अपना-अपना जोर लगाए हुए हैं लेकिन जब बात नगर पालिक निगम कोरबा के क्षेत्र की करें तो यहां के 67 वार्डों में भी कहीं रंग फीका तो कहीं सुर्ख नजर आ रहा है। आज शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा और फिर मतदान दिवस 11 फरवरी की सुबह तक घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार का दौर चलता रहेगा।

- Advertisement -

    इधर महापौर की उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से जहां संजू देवी राजपूत का चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है, जोर-शोर से चल रहा है और वह कहीं ना कहीं अपने प्रचार में आगे निकल चुकी हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती उषा तिवारी का प्रचार अपेक्षाकृत फीका-फीका सा लग रहा है। यह बात हम नहीं कहते बल्कि कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और पूर्व हो चुके पार्षदों के बीच से ही निकाल कर आई है। उनमें इस बात की मायूसी भी जरूर है कि चुनाव में उनकी कहीं पूछ परख भी नहीं हो रही है यहां तक कि उनके वार्ड में जो प्रत्याशी पार्टी द्वारा घोषित किए गए हैं वह भी उन तक नहीं पहुंच रहे हैं और ना ही कोई तवज्जो मिल रही है। संगठन की ओर से भी कोई खास निर्देश नहीं दिया गया है जिससे निवृत्तमान हुए कांग्रेस के कई पार्षद भी खामोश बैठे हुए हैं। आखिर वे संगठन के बिना निर्देश और मार्गदर्शन के करें भी तो क्या करें..? इन हालातो में प्रत्याशी चाहे महापौर के हों चाहे पार्षद पद के लिए हो, वह अपने ही दम पर अपने ही बूते चंद कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रचार-प्रसार में कूदे हुए हैं। हालांकि कमोबेश थोड़े-बहुत हालात भाजपा के साथ भी है जिनमें कई पूर्व मंडल के पदाधिकारी इस बात से खफा हैं की टिकट वितरण से लेकर प्रचार-प्रसार के दौर में भी उन्हें पूछा नहीं जा रहा है।

    0 मतदाताओं की खामोशी…
    इस साल का चुनावी रंगरूप मतदाताओं के भी समझ में नहीं आ रहा है और वह बड़े खामोश रहकर मतदान की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। मतदाताओं की खामोशी के कई तरह के मायने राजनीतिक विश्लेषक लग रहे हैं। राजनीति के गुणा-भाग और उतार-चढ़ाव के बीच जहां बीजेपी प्रचार-प्रसार में आगे चल रही है वहीं उनके पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चुनावी सभा ले चुके हैं। राष्ट्रीय नेत्री सरोज पांडेय का भी दौरा हुआ है तो मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य नेतृत्वकर्ता भी वार्डो से लेकर शहर में दौरे व छोटी-छोटी सभाएं कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत व पूर्व् मंत्री जयसिंह अग्रवाल की संक्षिप्त उपस्थिति को छोड़कर कोई भी दिग्गज नेता नजर नहीं आ रहे हैं। चाहे वह पूर्व महापौर व पूर्व के प्रत्याशी ही क्यों ना रहे हों या फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में जिनका नाम शुमार है और शहर में जाना-पहचाना नाम व चेहरा भी वह रखते हैं, लेकिन इस चुनाव में वह कहीं भी दिख नहीं रहे, शहर में नजर नहीं आ रहे हैं। निगम क्षेत्र की जनता भी इस तरह के प्रचार- प्रसार और नेताओं के रवैया से हतप्रभ है कि आखिर क्यों प्रत्याशियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है? यह कहना कोई अतिशक्ति नहीं होगी कि अधिकांश प्रत्याशी चुनावी नाव पर सवार तो करा दिए गए हैं लेकिन ना तो उनके पास पतवार है और न हीं खेवनहार…। अब भला वे बीच में डूबें या किसी तरह से किनारे पर उतर जाएं, यह मतदाताओं के फैसले और प्रत्याशी की किस्मत पर निर्भर करेगा..। वैसे दिल्ली के चुनाव नतीजों की लहर से कोरबा अछूता नहीं रहने वाला।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article बड़ी सफलता: 31 नक्सली मारे गए, 2 जवान शहीद
              Next Article KORBA: 2 बाइक की टक्कर, 1 मृत,3 घायल
              शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि
              10/03/2026
              KORBA: जाँच में धांधली,अधिकारी ने पलट दिया बयान, कलेक्टर को गुमराह किया
              10/03/2026
              KORBA:अनदेखी की हद! शिवाय हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस मरीजों की जांच,ईलाज शुरू
              09/03/2026
              एसईसीएल ने महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया
              09/03/2026
              अमित टमकोरिया को BJP झुग्गी-झोपड़ी की कमान…सक्रियता को मिला सम्मान
              09/03/2026
              KORBA BJP:कहीं खुशी-कहीं गम-कहीं गुस्सा…दुहलानी पर सवाल
              09/03/2026
              KORBA:अग्नि हादसों से चिंता,शहर में भी हो दमकल वाहन
              09/03/2026
              KORBA BREAK: ओव्हरब्रिज पर लगी आग,स्कार्पियो चपेट में
              09/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?