Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:उखाड़े गए अतिक्रमण, SDM के नेतृत्व में कार्रवाई से हड़कंप,नेताओं को सुननी पड़ी खरी-खोटी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:उखाड़े गए अतिक्रमण, SDM के नेतृत्व में कार्रवाई से हड़कंप,नेताओं को सुननी पड़ी खरी-खोटी

Admin
Last updated: 01/12/2025 6:52 PM
Admin
Share
2 Min Read
SHARE

    कोरबा। नगर में लंबे समय से बढ़ते अतिक्रमण पर आखिरकार स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। कटघोरा SDM तन्मय खन्ना के निर्देश पर नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर काबिज स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए JCB चलवाया। सड़क तक कराए गए पक्का फर्श निर्माण को भी तुड़वाया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों और बेजा कब्जाधारियों में हड़कंप मची रही। कई जगह विरोध के बीच नेताओं और अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुननी पड़ी।
    नया बस स्टैंड, अम्बिकापुर मार्ग, बिलासपुर मार्ग और कोरबा मार्ग के व्यस्त मुख्य स्थानों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा था। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर शेड लगाकर सामान सजाना शुरू कर दिया था, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही थी और आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने हादसों की वजह बन रहे अतिक्रमण को हटाने पालिका प्रशासन को पत्र भी लिखा था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने इन सभी जगहों पर बने अवैध ढांचों को तोड़कर रास्ता साफ किया।

    नगर पालिका कटघोरा द्वारा दुकानदारों को कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अधिकांश ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अंततःप्रशासन को सख्त एक्शन लेना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्हें बिना नोटिस दिए अचानक कार्रवाई की गई, जबकि कुछ ने इसे अपनी रोजी-रोटी पर प्रहार बताया। निम्न और मध्यमवर्गीय व्यापारियों का आरोप था कि “बड़े लोगों” पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
    सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान SDM तन्मय खन्ना स्वयंअतिक्रमण की पहचान करते रहे और मौके पर ही अवैध निर्माण हटवाते रहे। कई जगह उन्होंने दुकानदारों को समझाइश भी दी कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा प्रशासन को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।

    - Advertisement -
                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article KORBA:खेत में मिली अधजली निर्वस्त्र लाश, इलाके में सनसनी
                  Next Article सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन के साथ-साथ जागरूकता पर भी देना होगा ध्यान: हरीश दुहन
                  KORBA:किशोरी को छेड़ा,रिंकू को 2 साल सश्रम कारावास
                  02/12/2025
                  सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन के साथ-साथ जागरूकता पर भी देना होगा ध्यान: हरीश दुहन
                  02/12/2025
                  KORBA:खेत में मिली अधजली निर्वस्त्र लाश, इलाके में सनसनी
                  01/12/2025
                  KORBA:दूसरी महिला के चक्कर में बेरहम हुआ पति,पत्नी व पुत्री घायल
                  01/12/2025
                  एसईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
                  01/12/2025
                  KORBA:SECL में तालाबंदी,गेट जाम कर भूविस्थापितों ने शुरू किया आन्दोलन
                  01/12/2025
                  पहली बार कोरबा आ रहे मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सलमान अज़हरी साहब, कल देंगे प्रवचन
                  01/12/2025
                  NKH वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल
                  30/11/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?