कोरबा। धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा के द्वारा 05 जनवरी 2026 सोमवार को द्वितीय नव वर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन जूनियर रिक्रिएशन क्लब, मानिकपुर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत धीवर समाज स्वजातीय बन्धुओं को संगठित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, एवं महासभा के अन्य पदाधिकारीगण भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं स्वजातीयों का सम्मान किया जायेगा। पारिवारिक परिचय एवं साथ ही साथ सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं अन्य स्वजातीयजन जुटे हुए हैं। ट्रस्ट द्वारा आह्वान किया गया है कि कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत समस्त स्वजातीय बंधु उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें अपना पंजीयन ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास करायें एवं सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।




