Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:गोभिल परिवार के मुआवजे रद्द,श्यामू परिवार पर लगी रोक,FIR SECL की मर्जी पर….
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:गोभिल परिवार के मुआवजे रद्द,श्यामू परिवार पर लगी रोक,FIR SECL की मर्जी पर….

Admin
Last updated: 05/05/2025 6:29 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की दीपका परियोजना खदान के विस्तार के लिए प्रभावित गांव अमगांव/मलगांव की जमीन का फर्जी मुआवजा बनाने को लेकर चले आ रहे शिकवा शिकायतों और जांच के मध्य एक बड़ी खबर है कि विवादित बाबू मनोज गोभिल के परिवार के लोगों सहित पांच लोगों के विवादित मुआवजे को पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया है। इसी तरह दूसरा सर्वाधिक विवादित मुआवजा श्यामू जायसवाल के परिवार व रिश्तेदारों तथा परिजनों को लेकर है, जिस पर सीबीआई जांच का निराकरण होने तक पूर्ण रूप से मुआवजा वितरण पर रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -

    गौरतलब है कि दीपका विस्तार परियोजना से प्रभावित ग्राम मलगांव में भूमि अधिग्रहण और परिसंम्पतियाँ का मुआवजा निर्धारण को लेकर काफी शिकायतें होती रही हैं। एक बड़ी शिकायत एसडीएम कार्यालय के बाबू मनोज गोविल और उसके परिवार को लेकर चर्चित रही। मलगांव में उनके परिवार को लेकर बनाए गए पांच मुआवजा की खूब चर्चा होती रही और शिकवा शिकायतों के बीच खबर है कि यह सभी पांचों मुआवजा निरस्त करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु प्रशासन की ओर से लिखे गए पत्र उपरांत एसईसीएल ने उनके मुआवजा को रद्द कर दिया है। इन पर SECL से फर्जी मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराया जाना या नहीं करना यह SECL के अधिकारियों के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।
    जिनके मुआवजा रद्द किए गए हैं उनमें मुआवजा पत्रक के अनुसार मकान स्वामी प्रमोद कुमार पिता खिलावन लाल अधिसूचना के समय भूस्वामी सुमित्रा बाई पिता मालिक राम खसरा नंबर 542/ 3 रकबा 0.020 हेक्टर, नीलू पति प्रमोद कुमार शासकीय भूमि खसरा नंबर 558/1 रकबा 16.147 हेक्टर, इसी खसरा और इतने ही रकबा में नीलम पति रविंद्र, बरातु पिता मुखी राम (कोटवार) दीपका, विमला देवी पति गौरी शंकर सभी की खसरा नंबर 558/1 रकबा 16.147 हेक्टर शासकीय भूमि का मुआवजा फर्जी तरीके से बनवाया गया था। इनका मुआवजा पत्रक फरवरी 2024 में तैयार किया गया जिसमें संबंधितों के हस्ताक्षर व सील भी लगाए गए। उपरोक्त सभी पांचो मुआवजा को निरस्त कर दिया गया है और प्रशासन के सूत्र ने बताया कि इन्हें भविष्य में उपरोक्त भूमि का कोई भी मुआवजा प्राप्त नहीं होगा।

    - Advertisement -

    0 हुई थी यह शिकायत
    प्रधानमंत्री से लेकर एसडीएम स्तर पर शिकायत हुई थी कि ग्राम मलगांव पोस्ट चैनपुर तहसील दीपका के मकान एवं परिसम्पत्तियों का लगभग 2 वर्ष पूर्व नापी सर्वे किया गया था जिसमें अपरिहार्य कारण से कुछ भू-स्वामी मकान मालिकों का नापी सर्वे नहीं हो पाया था। राज्य शासन एवं एसईसीएल की संयुक्त नया टीम द्वारा नवम्बर 2023 में छुटे हुए भू-स्वामी मकान मालिकों का सर्वे नापी किया गया जिसमें फर्जी मकान नापी कराया गया तथा भू-अभिलेख कटघोरा में पदस्थ बाबू मनोज कुमार गोभिल के द्वारा अपने रिश्तेदारों के नाम से करोड़ो रूपये का मुआवजा बनाया गया जिसमें पटवारी विकास जायसवाल के द्वारा दीपका कोटवार बरातू राम वल्द मुखीराम के नाम से फर्जी मुआवजा तैयार किया गया तथा इन अधिकारियों के द्वारा ग्राम मलगांव के गरीब ग्रामीणों का मुआवजा राशि में कटौती कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचा है। उक्त व्यक्तियों के नाम पर बनी मुआवजा राशि की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जावे तथा ग्राम मलगांव के गरीब ग्रामीणों के कटा मुआवजा राशि में सुधार किया जावे।

    0 श्यामू की CBI जांच का इंतजार
    इसी प्रकार श्रमिक नेता व ट्रांसपोर्टर श्यामू जायसवाल का नाम भी फर्जी मुआवजा बनवाने के मामले में सवालों के घेरे में रहा है, हालांकि उनके यहां एक शिकायत के बाद सीबीआई ने दबिश दी और आवश्यक जांच पड़ताल की। इनकी जांच अभी भी जारी है।नइनके दीपका-गेवरा में परिसंपत्तियों का हवाला देते हुए बनवाए गए फर्जी मुआवजा को फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासनिक सूत्र ने बताया है कि एक भी भुगतान इन्हें नहीं किया गया है व सीबीआई की जांच पूर्ण हुए बिना किसी भी तरह का भुगतान इन्हें नहीं किया जाएगा। श्यामू जायसवाल के मामले में जिनका मुआवजा को लेकर शिकायत होती रही है उसमें खुशाल जायसवाल, अनुभव जायसवाल, अर्पिता जायसवाल, प्रथम जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, रजनी शुक्ला, अर्पिता जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, प्रदीप कुमार जायसवाल, रेखा जायसवाल, केदारनाथ मोगरे, रेणुका मोगरे, संदीप जायसवाल, आलोक जायसवाल, हीरामणि जायसवाल, खुशाल जायसवाल व प्रीति जायसवाल शामिल हैं।

    0 प्रशासन ने कार्रवाई की,एसईसीएल पर निगाह
    आरोप लगता रहा है कि उनके द्वारा दूसरों का मुआवजा में कटौती करवा कर अपना फर्जी मुआवजा बढ़वाकर बनवाया गया है। प्रशासनिक पड़ताल के दौरान इस बात से इनकार नहीं किया गया है कि ज्यादा मुआवजा के लालच में नया निर्माण कराया जाकर इसे पुराना दर्शाते हुए फर्जीवाड़ा किया और कराया गया है। फिलहाल दीपका विस्तार परियोजना क्षेत्र में चर्चित मनोज गोविल के फर्जी और श्यामू जायसवाल परिवार के मुआवजा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तो कर दी गई है, किन्तु अब देखना यह है कि एसईसीएल को अंधेरे में रखकर एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों से सील ठप्पा लगवा कर उनके हस्ताक्षर करवा कर पत्रक के जरिये फर्जी मुआवजा हासिल करने का जो षड्यंत्र सोची समझी साजिश की तहत रचा गया था, उस पर एसईसीएल क्या कार्रवाई संबंधित लोगों पर करता है? यह तो शिकायत करने वालों की सजगता काम आई, वरना आँख मूंदकर SECL करोड़ों का मुआवजा फर्जी प्रकरणों में भेज देता।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA:स्कूल की जमीन कब्जा कर पट्टा बनवा रहे अतिक्रमणकारी, विभाग मूकदर्शक
            Next Article जिलाध्यक्ष गोपाल को नवीन अरोरा ने दी बधाई
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?