कोरबा। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए गोयल टीएमटी रायपुर एवं कोरबा के स्टॉकिस्ट विनोद ट्रेडर्स द्वारा यातायात पुलिस,कोरबा को 30 नग स्टॉपर प्रदान किए गए।
गोयल टीएमटी की ओर से कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अजय मल्होत्रा एवं कोरबा के ऑफिसर जयदेव यादव तथा विनोद ट्रेडर्स के संचालक तुषार मित्तल की ओर से ये स्टॉपर यातायात व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, यातायात डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, पवन सिंह सहित आरक्षक दीप नारायण, त्रिनेन्द्र सोनी, श्याम भरोस आदि मौजूद रहे।
यातायात पुलिस के अनुसार सड़क पर यातायात को व्यवस्थित करने, आवश्यकता के अनुसार मार्ग को नियंत्रित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यवस्था बनाने में इन स्टॉपर का उपयोग किया जाएगा।





