👉🏻 कुसमुण्डा परियोजना के नीलकंठ में धमकी-चमकी,मारपीट
कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना के अधीन संचालित निजी कंपनी नीलकंठ के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हो गई। एक-दूसरे को तरह-तरह की धमकियां दोनों पक्ष के द्वारा दी जाती रही। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
एक पक्ष से प्रार्थी दीपक कंवर पिता चंद्रभान कंवर 24 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी, नीलकंठ कंपनी में ड्राइवर है। 22 जून को रात्रि 9:30 बजे वह अपने काम पर गया, जहां पहुंचने में विलम्ब हो गया था। वह अपने सुपरवाइजर सुमित पटेल को हाजिरी लगाने के लिए बात कर रहा था,कि उसी बीच रवि पटेल व सचिन पटेल आ गए और प्रार्थी से कहने लगे कि कंपनी तुम्हारे बाप का नहीं है,जितने टाइम भी ड्यूटी आओगे। यह कहकर गाली-गलौज करने लगे और धक्का- मुक्की करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट किए हैं। दीपक की रिपोर्ट पर रवि पटेल व सचिन पटेल के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
👉🏻 दूसरे पक्ष से प्रार्थी
सचिन पटेल पिता स्व.होमराम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी चंद्रनगर जटराज थाना कुसमुण्डा का निवासी है। वह नीलकंठ सकार जे व्ही कंपनी में सुपरवाईजर है। इसका आरोप है कि 22 जून के रात्रि में लगभग 11 बजे दीपक कंवर, कृष्णा महंत, देशु पटेल एवं अन्य लोग बिना किसी सूचना के टीपर गाड़ी को रुकवा रहे थे। सूचना मिलने पर वह रविशंकर पटेल, भूषण पटेल, सुमित पटेल नीलकंठ फेस पार्किंग एरिया में गये और गाड़ी रुकवाने का कारण पूछने पर कहा कि-तुम लोग दादा बनोगे, तुम लोगों की औकात क्या है… कहकर दीपक कंवर सभी सुपरवाईजर को गाली देने लगा। बोलने लगा कि जिसको बताना है बता दो, कोई मेरा …. नहीं पायेगा। फिर प्रार्थी को दीपक कंवर ने हाथ- मुक्का से पैर, पीठ, घुटना में मारपीट किया। साथी सुपरवाईजर भूषण पटेल बीच-बचाव करने गया तो दीपक कंवर के द्वारा हाथ-मुक्का लात से मारपीट किया गया एवं अन्य सुपरवाईजर रविशंकर पटेल जब बीच-बचाव करने आया तो देशु पटेल उसे पीछे से पकड़ लिया और दीपक कंवर उसे मारपीट किया। कृष्णा दास महंत भी उसका सहयोग किया, पीछे से पकड़ रहा था और जोर-जोर से बोल रहे थे- टी.आई.एस.पी. को बोल देना मेरा कुछ —- नहीं पाएंगे। सूचना पाकर माईंस ईंचार्ज विनोद चौधरी वहां आया तब बिना बात किये देशु पटेल के द्वारा माईंस इंचार्ज को गाली दिया गया। इस मामले में सचिन पटेल की रिपोर्ट पर
दीपक कंवर , कृष्णा दास महंत , देशु पटेल के विरुद्ध धारा।115(2), 296, 3(5)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।







