👉🏻 वायरल वीडियो में जानें हकीकत, स्टैंड से पहले चोरी बाईकों का आज तक पता नहीं
कोरबा। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पार्किंग की अव्यवस्था पहले भी सवालों के घेरे में रही है जब यहां पर्ची कटवाने के बाद भी मोटरसाइकिलों की चोरी हो चुकी है। चोरी हुई बाईकों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी से स्टैंड संचालक और कर्मी पल्ला झाड़ते आए हैं।
अब एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कार के धारक द्वारा बताया जा रहा है कि यहां किस तरह से धांधली हो रही है। सीधा-सीधा सवाल है कि क्या वाहन स्टैंड की आड़ में अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है? और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इन सब से अनजान बना हुआ है या जानबूझकर अनदेखी कर रहा है…!




