Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:सिर उठा रहे अवैध कबाड़ी,सिंडिकेट को आरक्षक की मुखबिरी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:सिर उठा रहे अवैध कबाड़ी,सिंडिकेट को आरक्षक की मुखबिरी

Admin
Last updated: 09/03/2026 12:23 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

👉🏻 पुलिस कप्तान को मुगालते में रख रहे कुछ थानेदार और मैदानी अमला

- Advertisement -

    कोरबा। जिले में सरकारी संपत्तियों और कीमती स्क्रैप तथा कबाड़ सामानों की चोरी कर उसे फर्जी बिल, फर्जी जीएसटी के सहारे एक नंबर का धंधा बता कर कार्य करने वाले कुछ लोगों पर शिकंजा कसे जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानो सब कुछ ठीक हो गया हो। जिला पुलिस अधीक्षक को कुछ इसी तरह के मुगालते में रखकर कुछ थानेदार और उनके अधीनस्थ मैदानी अमला सिंडिकेट में छोटे पैमाने पर किंतु चोरी और अवैध का माल खपा रहे लोगों को संरक्षण दिए हुए हैं। चर्चित कबाड़ी और करीब 17 लोगों को सरकारी लोहा पुल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने के बाद कुछ अन्य लोग कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। विश्वसनीय और पुष्ट सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इनका चैनल कोरबा से लेकर पड़ोसी जिला जांजगीर-चाम्पा और रायगढ़ तक काफी एक्टिव है। इनकी छोटी गाड़ियों को निकलवाने का काम थानों की सरहदों से यहीं के आरक्षक स्तर के स्टाफ के जरिए हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि शहर क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण थाना का आरक्षक उनके लिए मजबूत मुखबिर की भूमिका निभा रहा है और वह काफी लंबे समय से सक्रिय है जिसके कारण बड़े पैमाने पर यह कारोबार बेखौफ चल रहा था। कबाड़ी के नए-नए अड्डों के बारे में किसी को जानकारी भी नहीं थी लेकिन इस आरक्षक को सब कुछ पता है।
    फिलहाल वर्तमान में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक किसी राजेश के संरक्षण में वसीम, विमलेश, सुभाष व अन्य लोग अलग-अलग इलाकों में फैल कर अवैध लोहा, तांबा, अल्युमिनियम और कीमती स्क्रैप छोटे पैमाने पर इकट्ठा करके नए ठिकाने पर डंप करते हैं और इसके बाद एक स्थान से छोटे मालवाहन में भर कर दो प्रमुख थाना क्षेत्र से गुजरते हुए चांपा जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं और यहां एक बड़े उद्योग इकाई से निकलने वाले चोरी के स्क्रेप में मिलाकर बड़े कबाड़ी के पास रायगढ़ में खपा देते हैं। यह सारा कुछ सिलसिलेवार चल रहा है लेकिन बड़े ही सधे हुए तरीके से ताकि कप्तान तक भनक ना पहुंच सके। कप्तान तक बात पहुंची तो नि:संदेह इनकी खैर नहीं। वैसे साइबर सेल में बदलाव के बाद इस इकाई में काम करने वाले तेजतर्रार खिलाड़ियों को इस अवैध कबाड़ की भनक न हो, यह संभव नजर नहीं आता। प्रभारी तो अभी नए-नए हैं उन्हें काफी कुछ सीखना और समझना होगा।
    0 जिले के दूसरे छोर में भी एक्टिविटी
    कोरबा जिले के इस छोर में जहां सिंडिकेट सक्रिय है तो दूसरा छोर में भी चंद कबाड़ियों की एक्टिविटी है। इसमें एक छुरी का नामचीन और कारखाना एरिया का तांबा प्रेमी बड़ा कबाड़ी शामिल बताए जाते हैं। बिना अवैध कबाड़ के धंधे में उतरे इन्हें चैन नहीं। छुरी का कबाड़ी तो तांबा पर ज्यादा ध्यान देता है, और बड़ा कबाड़ी कारखाना एरिया से होते हुए माल को भीतर के रास्ते से निकलकर रायगढ़,रायपुर तक पहुंचा आता है। सूत्र बताते हैं कि कुछ बंद पड़े ठिकाने इनके लिए सुरक्षित अड्डा के तौर पर काम आते हैं। यह बड़ा ही रहस्यमयी संयोग है कि ऐसे लोगों के ठिकानों पर/उनकी गतिविधियों पर निगरानीशुदा बदमाशों की तरह ना तो कोई निगरानी होती है, न ही परेड और ना ही कोई चेकिंग। थानों में मौजूद मंझे हुए खिलाड़ियों का जब इन्हें साथ मिल रहा हो तो कुछ मामलों में बड़े अधिकारी धोखा खा जाएं, तो कोई बड़ी बात नहीं।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:फाइनल मैच के बीच लगी आग,जंगल बचाने दौड़े ग्रामीण
                Next Article KORBA:प्रशांति वृद्धाश्रम में महिला दिवस मनाया गया
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                पाली में हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे किए 601 सप्ताह
                10/06/2026
                कुप्रबंधन: बिजली तार जोड़कर काम चला रहे,झूलते तार हर समय जानलेवा, आसिफ ने कलेक्टर से लगाई गुहार
                10/06/2026
                KORBA BREAK: पटाखा गोदाम में लगी आग,मची हड़कम्प
                10/06/2026
                उरगा की जाह्नवी 10 मिनट में 200 सवाल हल कर राज्य में अव्वल, अबेकस में प्रथम स्थान से बढ़ाया मान
                10/06/2026
                भूत-भविष्य-वर्तमान बताने वाला बाबा रेप में गिरफ्तार
                10/06/2026
                इंसाफ की आस में 4 साल, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा स्वर्गीय हेमसागर महिलाने का परिवार, प्रशासन मौन
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?