0 यातायात अमला पहुंचा स्कूल
कोरबा-जमनीपाली। केंद्रीय विद्यालय,एनटीपीसी में अध्ययनरत विद्यार्थियों, जो कि स्कूटी, मोटर साइकिल लेकर स्कूल आते हैं उनको समझाइस दिया गया। अब से वाहन लेकर स्कूल नहीं आने के लिए इन सभी विद्यार्थियों को समझाइश दी गई
स्कूल के प्रिंसिपल श्री साहू के समक्ष इन सभी को समझाया गया। प्रिंसिपल के आग्रह पर ऐसे विद्यार्थियों को फिलहाल माफी दी गई किन्तु चेतावनी दी गई है कि इसके बाद यदि नाबालिग विद्यार्थी स्कूटी, मोटरसाइकिल स्कूल लाएंगे तो विधिवत कार्रवाई की जाएगी।






