👉🏻 मोटर सायकिल सवार दो युवकों ने एक्सिस बैंक से सामने किया वारदात
कोरबा। पीड़िता नेहा पांडेय चिमनीभट्ठा में रहती है और श्रीराम वस्त्रालय हीरानंद काम्पलेक्स, पावर हाउस रोड में काम करती है। 22 जून को वह श्रीराम वस्त्रालय से अपना वेतन लेकर अपने घर पैदल जा रही थी। रात करीब 09:50 बजे एक्सीस बैंक के पास मोटर सायकल सवार दो अज्ञात युवक उसका वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन व वेतन की रकम छीनकर भाग गए।
24 वर्षीय पीड़िता ने सीएसईबी पुलिस चौकी में बताया कि वेतन की रकम 9,840 (नौ हजार आठ सौ चालीस रुपये) मोबाईल फोन के सामने तरफ रखी थी। वह अपने मोबाईल फोन में बात करने के लिए मोबाईल फोन व पैसे को कान के पास ले गयी कि तभी ऐक्सीस बैंक के पास मेन रोड में दो अज्ञात लडके उम्र लगभग 22-24 वर्ष एक मोटर सायकल में पीछे तरफ दिप्ती चश्मा घर की ओर से आये और नेहा का मोबाईल फोन ले भागे। मोबाईल फोन की कीमत लगभग 4,000 रुपये है। कुमारी नेहा पाण्डेय की रिपोर्ट पर मोटर सायकल सवार दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 304(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।






