कोरबा-कटघोरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा, जिला-कोरबा में मुकेश गोयल, निवासी वार्ड 4 मेन रोड कटघोरा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त गया है।
कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने कलेक्टर सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी, कटघोरा को इस नियुक्ति की सूचना आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करते हुए कहा है कि मुकेश गोयल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा के समीक्षा बैठकों में भाग लेने हेतु विधायक प्रतिनिधि मनोनित किया गया है।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी को कहा गया है कि विभाग से संबंधित बैठक आदि की सूचना से विधायक को अवगत कराते हुये मुकेश गोयल (मो.नं. 9893150549) को भी सूचना दी जाए। विधायक प्रेमचन्द पटेल की अनुपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा के समस्त समीक्षा बैठक में उनके प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे।
क्षेत्र के सक्रिय युवा मुकेश गोयल को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है और बधाईयां मिल रही हैं। मुकेश गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि विधायक प्रेमचंद पटेल ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रतिनिधि बनकर सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
KORBA:मुकेश गोयल विधायक प्रतिनिधि बने,CHC की बैठकों में शामिल होंगे







