कोरबा। श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा, के अध्यक्ष पद हेतु कल 10 जुलाई गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जावेगी।
अध्यक्ष प्रत्याशी जगदीश सोनी ने श्याम भक्त सदस्य मतदाताओं के लिए जारी अपील में कहा है कि श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा संचालित श्री श्याम मंदिर रूपी पावन धाम का स्वरूप और अधिक भव्य तथा व्यवस्थित हो, यह हम सभी का संकल्प है। उन्होंने कहा है कि श्री श्याम मंदिर की सेवा, व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा इसे और सुसज्जित कर बाबा के श्री चरणों में अर्पित करने हेतु अध्यक्ष पद पर उन्हें इस बार अपना बहुमूल्य वोट देकर प्रचंड मतों से विजयी बनायें। श्री सोनी ने वादा किया है कि आपका एक-एक वोट मंदिर की प्रगति, सेवा और श्याम बाबा की महिमा को और बढ़ाने का कार्य करेगा। आप और हम सब मिलकर श्याम बाबा की सेवा को आगे बढ़ाएँ और श्री श्याम मंदिर कोरबा को सेवा, भक्ति और व्यवस्था में सर्वोत्तम बनायें।
मतदान तिथि: 10 जुलाई 2025, गुरुवार, प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: श्री श्याम मंदिर परिसर, कोरबा
KORBA:अध्यक्ष प्रत्याशी जगदीश सोनी ने की अपील,कल मतदान






