Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:सचिव सुषमा को पति ने ही मारकर जलाया था,तीन माह से बना रहा था योजना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:सचिव सुषमा को पति ने ही मारकर जलाया था,तीन माह से बना रहा था योजना

Admin
Last updated: 26/07/2025 9:29 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 सिविल लाइन पुलिस ने सुषमा खुसरो हत्याकांड का 4 दिन बाद किया खुलासा

0 वैवाहिक विवाद के चलते रची गई थी हत्या की साजिश

- Advertisement -

      0 आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर किया घटनाक्रम का खुलासा

      कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2025 को एक महिला की जली हुई अवस्था में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान सुषमा खुसरो, निवासी रामाकछार, थाना पाली के रूप में हुई है, जिसकी शादी आर्य समाज बिलासपुर में अभिनेक कुमार लदेर से हुई थी। दोनों पति-पत्नी गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोरबा में किराए के मकान में निवासरत थे।

      🔸घटना का विवरण:

      दिनांक 22.07.2025 को सुबह 09 से 10 बजे के मध्य पति-पत्नी के बीच पिक्चर देखने की बात को लेकर कहासुनी हुई। पति अभिनेक कुमार के अनुसार, वह 11 बजे केनरा बैंक टीपी नगर गया और लगभग 3 बजे लौटने पर देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी प्रतिक्रिया न मिलने पर जब बालकनी से अंदर झांका तो धुंआ निकलता दिखा। अंदर जाकर देखा तो सुषमा की जली हुई लाश मिली। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन द्वारा मर्ग क्रमांक 55/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

      🔸जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा:

      पुलिस द्वारा शव का पंचनामा, स्थल निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर विस्तृत जांच की गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत हत्या के बाद जलाने से होना पाया गया। फलस्वरूप अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

      🔸पति निकला हत्यारा:

      श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के व्दारा घटना के शीघ्र निराकरण के लिए , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा – दर्री के नेतृत्व मे 5 टीम घटित कर, साईबर तकनीकी साक्ष्य, 65 सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के बाद पति अभिनेक कुमार लदेर (उम्र 25 वर्ष, निवासी छुईयापारा) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर उसकी चुनरी से मुंह बांध दिया और तकिये से मुंह-नाक, गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के पश्चात साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कागज अखबार व कपड़ा को एकत्रित कर फैला कर जलाने की कोशिश कर आत्महत्या का रूप दिखाने का प्रयास किया

      🔸पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण:

      आरोपी एवं मृतका दोनों ग्राम पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत थे। बच्चों को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। आरोपी लंबे समय से पत्नी से नाराज था और तीन माह से हत्या की योजना बना रहा था।

      🔸आगे की कार्यवाही:

      आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर जांच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हत्या के मामले के सुलझाने मे थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रमोद, एसआई दुर्गेश, विमलेश, श्याम सिंह,अनिता आर• जितेंद्र, योगेश, संदीप, संजय, शेख साहबान, संजय रात्रे, गंगा, चंद्रकांत गुप्ता, राजनी कंवर का विशेष योगदान रहा।

      KORBA:बन्द कमरे में जल गई सचिव,पति था घर से बाहर
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article तरुण बने युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के ब्लॉक सचिव
                Next Article MUNGELI:लाली के अपहरण व हत्या का खुलासा, मनोवांछित धन पाने तंत्र-मंत्र के लिए मार डाला,दंपत्ति सहित 5 गिरफ्तार
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?