👉🏻बहू दे रही बोर्ड परीक्षा,उसी स्कूल में बिना ड्यूटी बार-बार घूमते मिलेकोरबा। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है लेकिन जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत संचालित पिपरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने अनुशासनहीनता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया है। उन पर कार्रवाई लंबित है।
कार्रवाई हेतु भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा हेतु गठित विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के उड़नदस्ता टीम द्वारा दिनांक 27.02.2026 एवं 02.03.2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया का आकस्मिक अवलोकन किया गया था जिसमें संस्था के प्राचार्य ललित कुमार चंद्रा की गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी। उड़नदस्ता टीम के अवलोकन दिनांक 27.02.2026 को कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान की परीक्षा में ललित कुमार चंद्रा सभी परीक्षा कक्ष में घूमते हुये पाये गये जबकि उनकी ड्यूटी किसी प्रकार से परीक्षा समय में नहीं लगी है। उक्त दिवस को ललित कुमार चंद्रा को समझाईस दिया गया कि आप परीक्षा समय में विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे।
उड़नदस्ता टीम के अवलोकन दिनांक 02.03.2026 को कक्षा 12वीं के गणित की परीक्षा में भी पुनः ललित कुमार चंद्रा सभी परीक्षा कक्ष में घूमते पाये गये जबकि उनकी स्वयं की बहू कक्षा 12वीं की परीक्षा में स्वाध्यायी रूप से सम्मिलित हो रही है जिससे उनके द्वारा परीक्षा समय में विद्यालय में उपस्थित होना संदेह के घेरे में आता है। केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा बार-बार समझाईस देने के बाद भी उनके द्वारा बोर्ड परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न कर मनामनीपूर्वक कार्य किया जा रहा है। उनका यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छारिता को प्रदर्शित करता है जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरूद्ध है।
इस तरह ललित कुमार चंद्रा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र
कलेक्टर कोरबा,संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा को प्रेषित किया गया है।






