Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA UPDATE: आरक्षक सस्पेंड,वान्टेड सन्नाटा के साथ शराब दुकान में मिला था…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA UPDATE: आरक्षक सस्पेंड,वान्टेड सन्नाटा के साथ शराब दुकान में मिला था…

Admin
Last updated: 30/07/2024 10:29 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। न सिर्फ कोरबा जिले में चोरी और लूटपाट में संलिप्त बल्कि दीगर जिले में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में वांटेड आरोपी सन्नाटा उर्फ धनेश के साथ शराब दुकान में मिले आरक्षक को अंतत: निलंबित कर दिया गया है।

सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत सीएसईबी में पदस्थ यह वही आरक्षक विकास भारद्वाज है जिसने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनके टीम पर पिस्तौल की नोक पर उठा कर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। नवागढ़ पुलिस ने निहारिका क्षेत्र की शराब दुकान के पास से सन्नाटा के साथ आरक्षक को मोटरसाइकिल से पकड़ा था। सन्नाटा के विरुद्ध जिले के उरगा थाना में निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना स्थल से सामग्रियों की लूटपाट/चोरी का अपराध पंजीबद्ध है और जिले में अपराध घटित करने वाले आरोपी को आरक्षक ना पहचानता हो यह भी कुछ संदेहास्पद है। आरोपी के साथ आरक्षक के मिलने की जानकारी नवागढ़ पुलिस ने कोरबा पुलिस के अधिकारियों को दे दी थी। इसे जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लिया है और आदेश जारी कर विकास भारद्वाज को निलंबित कर दिया है।
एसपी श्री तिवारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी, सिविल लाईन रामपुर की ओर से एक प्रतिवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। उक्त प्रतिवेदन में लेख है कि दिनांक 26.07.2024 को थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के अपराध क. 274/2024 थारा 305, 331 (4) बी.एन.एस. के संदेही आरोपियों की पतासाजी हेतु डीएसपी अनिल कुर्रे, निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं उप निरीक्षक पारस पटेल हमराह स्टॉफ के साथ थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा क्षेत्र में आये थे। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि संदेही आरोपियों के घर धड़पकड़ के दौरान मुख्य संदेही धनेश कुमार साहू के साथ पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी में पदस्थ आरक्षक क्र. 532 विकास भारद्वाज गाड़ी में शराब पीकर निहारिका शराब भट्ठी के पास बैठा हुआ था। आरक्षक का कार्य आचरण संदिग्ध प्रतीत होता है। इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल होती है।
अतः पुलिस सेवा आचरण नियम के प्रतिकूल कार्य आचरण प्रदर्शित करने, संदिग्ध कार्यशैली, कर्तव्यविमुखता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के लिये आरक्षक क्र. 532 विकास भारद्वाज को 27.07.2024 के अपरान्ह से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, कोरबा रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते प्राप्त होंगे।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article खतरा सिर पर,फिर भी चिंता की कोई बात नहीं…क्योंकि अभी कोई मरा नहीं है…
                Next Article छग के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण सहित 29 पदक
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?