0 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कर बिमारियों या परेशानियों को चिन्हित करेंगे
कोरबा। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत 5 मई से 31 मई 2025 तक जिले में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में किया जाएगा।
नगर पालिक निगम, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी तथा ग्रामीण समस्त सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न तिथियों में विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत समस्त 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कर बिमारियों या परेशानियों को चिन्हित करेंगे तथा उन्हें उपचार या सहायक उपकरण की आवश्यकता होने पर उपचार एवं सहायक उपकरण प्रदान किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 5 से 31 मई तक इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसे बीपी, शुगर, मुख जाँच, कान की जाँच तथा अन्य बिमारियों की जॉच किया जावेगा। यदि किसी वयोवृद्ध व्यक्ति को कोई विशेष बिमारी या स्वास्थ्य समस्या है तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगने वाले शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक से जॉच करवाकर उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां दिया जायेगा तथा पंचायत विभाग द्वारा सहायक उपकरण दिया जावेगा। आयुष विभाग द्वारा शिविर में वयोवृद्ध लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जावेगा।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किए हैं कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
0 देखें कब कहाँ लगेगा शिविर:-







