0 पार्षद रहे पति श्यामसुंदर सोनी ने कराए करोड़ों के विकास कार्य
कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र में एक वार्ड ऐसा भी जहां के पूर्व पार्षद की पत्नी कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी है, वह उनके लिए अपने पिछले कार्यकाल में वार्डवासियों के लिए किए गए लगभग 15 करोड़ के कार्यों के दम पर लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्हें वार्ड की देवतुल्य जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है।
हम बात कर रहे हैं परिसीमन के पूर्व वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार से पार्षद और निगम सभापति रहे श्याम सुंदर सोनी की, जिनकी पत्नी श्रीमती तारा सोनी अब वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार से कांग्रेस प्रत्याशी है। पिछले कार्यकाल में किए गए करोड़ों के निर्माण कार्यों को देखते हुए उन्हें वार्डवासियों का समर्थन मिल रहा है।

श्री सोनी द्वारा पिछले कार्यकाल में देवतुल्य जनता के लिए वार्ड में करवाए गए मुख्य निर्माण कार्यों की सूची और अगले कार्यकाल में वार्ड वासियों के लिए किए जाने वाले कार्यों का घोषणा पत्र भी जारी किया है।
वार्ड वासियों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में सभापति रहते हुए 67 वार्डों का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद श्याम सुंदर सोनी के द्वारा वार्ड में बहुत से काम करवाए गए हैं जो कि पिछले कई साल से नहीं हुए थे।
जनता के बीच जा कर सोनी अपने विनम्र और सरल स्वभाव से सबसे आशीर्वाद ले रहे हैं। उनका कहना है कि जो कुछ काम बाकी हैं, वो भी जल्द करवाए जाएंगे।
एक बात तो तय है कि जो पार्षद या जनप्रतिनिधि जनता के लिए कार्य करता है वही अपने कार्यों का प्रमाण भी देता है एवं जनता के लिए भविष्य की योजनाओं को भी सफल बनाता है।