Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:250 एकड़ सरकारी भूमि को निजी बनाया,पटवारी सस्पेंड,11 पर होगी FIR
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:250 एकड़ सरकारी भूमि को निजी बनाया,पटवारी सस्पेंड,11 पर होगी FIR

Admin
Last updated: 08/02/2025 10:25 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE


0 कलेक्टर ने ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी को किया निलंबित
0 नियम विरूद्ध बटांकन दर्ज करने पर पटवारी सहित अन्य 10 भूमि स्वामियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा तहसील करतला अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी लोकेश्वर मैत्री को ढाई सौ एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को निजी भूमि बनाकर भूमि स्वामियों के नाम पद दर्ज करने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित कर उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान नियत किया गया है। इस मामले में कलेक्टर ने नियम विरूद्ध बटांकन दर्ज करने पर पटवारी, कंप्यूटर आपरेटर बिट्टू चौहान सहित अन्य 10 भूमि स्वामियों के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने एसडीएम कोरबा को निर्देशित किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के तहसील करतला अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी लोकेश्वर मैत्री द्वारा ग्राम चोर भट्ठी में स्थित भूमि मूल खसरा नंबर 223, 265, 312, 503, 980 को 10 व्यक्तियों के नाम पर आरडी सीरिज में दर्ज कर 24.10.2024 को सत्यापित किया गया है। प्रतिवेदन में बताया गया कि उक्त खसरा नंबर एवं रकबा अन्तर्गत भूमि स्वामी बने विजय पिता मेलाराम, नवीन बहादुर पिता हरी बहादुर, गजानंद पिता हीरादास, रामेश्वर पिता सहेत्तर, धनेश पिता परसराम, हीरादास पिता भुवनदास, भालेश्वर पिता शिवकुमार, विनोद विश्वास पिता विवेक विश्वास, दोमेंन्द्र प्रसाद पिता महावीर, ज्योति राय पिता प्रिंस राय को भूमि स्वामी बनाया गया है। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि खसरा नंबर एवं रकबा 223/7, 265/7, 312/8, 503/10, 980/7 रकबा क्रमशः 2.500, 2.430, 1.980, 1.560, 1.852 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में 27.12.2024 से बंधक है। उक्त भूमि का वर्तमान भूमि स्वामी रामेश्वर पिता सहेत्तर है। इसी तरह 223/9, 265/9, 312/10, 503/12, 980/9 रकबा क्रमशः 2.500, 2.199, 1.560, 1.880, 1.202 हेक्टेयर भूमि इसाफ स्माल फायनेंस बैंक चांपा में 21 जनवरी 2025 से बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में हीरादास पिता भुवन दास है। इसी तरह खसरा नंबर 223/12, 265/12, 312/13, 503/15, 980/12 रकबा क्रमशः 2.500, 2.850, 2.400, 1.640, 0.640 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में दोमेंन्द्र प्रसाद पिता महावीर है। तहसीलदार करतला द्वारा जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि उक्त भूमि अधिकार अभिलेख वर्ष 1954-55 में 223/ 1, 265/1, 312/1 रकबा क्रमशः 43.94, 0.24, 10.03 एकड़ भूमि छोटे झाड़ के जंगल मद में दर्ज है एवं ख.नं. 503/1, 980/1 रकबा क्रमशः 17.68, 17.60 एकड़ भूमि अधिकार अभिलेख 1954-55 में बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज है।
इस प्रकरण में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा० ) कोरबा उपरोक्तानुसार लगभग 250 एकड़ भूमि से अधिक को पुनः शासकीय भूमि में दर्ज किया जा रहा है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article BALCO:मोर जल मोर माटी ने लाख की खेती के माध्यम से ग्रामीण आय को दिया बढ़ावा
            Next Article बदहाल हुए सभी उद्यानों की रौनक वापस लाने संजू देवी का वादा
            KORBA: प्रभारी DEO-BEO अधिकार से बाहर नियमों से खेल रहे ! इधर पीड़िता हेड मास्टर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
            14/03/2026
            सुसाइड UPDATE: पुलिस ने नहीं,युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया था,डर से लगा लिया फांसी, video में देखें आरोपी ने क्या बताया…
            14/03/2026
            कोयला घोटाला और अफीम की खेती पर क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
            14/03/2026
            KORBA निगम में नई पहल ” मेयर की पाती “, लेटर बॉक्स से निकलेगा समाधान
            13/03/2026
            KORBA BREAK: KCC के मैनेजर सहित 3 पर FIR दर्ज
            13/03/2026
            KORBA BREAK:पुलिस के डर से सुसाइड कर लिया युवक ने,फांसी से पहले बनाया वीडियो
            13/03/2026
            KORBA:दावत-ए-इफ्तार कल मेहर वाटिका में
            13/03/2026
            KORBA:शासन से ऊपर प्रभारी DEO और BEO ! निलम्बन का पत्र 90 दिन बाद भी नहीं दिया,निर्वाह भत्ता भी नहीं….
            13/03/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?