कोरबा। पहाड़ ऊपर स्थित प्रसिद्ध कोसगई माता मंदिर के नीचे सड़क किनारे स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और फैलकर दुकान के सामने ही सड़क किनारे खड़ी एक कार और आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार को शाम करीब 4 बजे हुई, जब मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा था। उक्त कार से कुसमुंडा निवासी शुभम साहू माता के दर्शन करने आया था।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कार में सवार होकर आए श्रद्धालुओं को दूसरे साधन से उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया। आग कैसे लगी और पहले होटल में लगी या कार में या कहीं और,इसका पुष्ट पता नहीं चल पाया है।






