0 पर्यावरण संरक्षण व भू-जल संरक्षण के उद्देश्य से सरपंच का सराहनीय कार्य
कोरबा। जिले के कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कटबितला में वृहद पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अचला कंवर के द्वारा सी.ई.आर मद से लगभग 500 पौधों का रोपण पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
सरपंच ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गांव में हरियाली बढ़ाने, तापमान और प्रदूषण कम करने तथा भू-जल संरक्षण के उद्देश्य से यह पौधारोपण कराया गया है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए एक विशेष निधि (CER Fund) से पौधे लगाए जाते हैं।
वृहद पौधा रोपण के अवसर पर प्रमुख रूप से संपत धीवर, अनिल निर्मलकर, लक्ष्मीनारायण यादव, हरप्रसाद कंवर, संतोष सिंह, बाहरन सिंह, छतर सिंह, नरेश कंवर, संतोष सिंह यादव, राखी कंवर, ललित
राजवाड़े, विजय कंवर, छत सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।









