Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:TI के नाम वसूलीबाजों पर FIR दर्ज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:TI के नाम वसूलीबाजों पर FIR दर्ज

Admin
Last updated: 23/11/2023 12:20 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 बलात्कार के मामले में सेटिंग कराने की है ठगी
0 सत्य संवाद ने प्रमुखता से उठाया मामला
कोरबा। बलात्कार की शिकायत का निपटारा यूं ही समझौता कराकर थाना से रफा-दफा कराने पुलिस अधिकारियों के नाम व पहचान की आड़ में लगभग चार लाख रुपए वसूलने वालों पर आखिरकार अपराध दर्ज कर लिया गया है। इस मामले को सत्य संवाद ने प्रमुखता से उठाया था। अंततः जुर्म दर्ज होने से ऐसे लोगों में सन्नाटा है जो ऊंची पहुंच या पुलिस अधिकारी/कर्मियों से जान-पहचान की आड़ लेकर ठगने का काम करते हैं।
यह घटनाक्रम सिटी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एसईसीएल कॉलोनी निवासी मधु के साथ घटित हुआ है। उसके युवा भाई के विरुद्ध आरक्षित वर्ग की पीड़िता युवती ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकर जाने, आनाकानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरदी बाजार थाना में हाल ही में दर्ज हुए इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस में FIR से पहले जब पीड़िता के द्वारा शिकायत की गई थी तब उसे रफ़ा-दफा करने व शिकायत को थाना से ही फ़ड़वा देने की बात कह कर मधु की परिचित और अक्सर उसके ब्यूटी पार्लर में ग्राहक के तौर पर आने वाली लक्ष्मी सिंह ने अपनी ऊंची पहुंच और पुलिस अधिकारियों से जान पहचान का हवाला देकर अपने साथी अरशद अली,तुलसीनगर राताखार के साथ मिलकर काम कराने का भरोसा दिया और भय दिखाया कि पैसा दोगे तो ही तुम्हारे भाई को जेल जाने से बचा पाओगे। एवज में अलग-अलग किस्तों में कुल मिलाकर लगभग चार लाख रुपये मधु से लक्ष्मी सिंह निवासी CSEB कालोनी ने वसूल किया। लेकिन काम न होने और बाद में युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने तथा जेल चले जाने के बाद लक्ष्मी ने मात्र 2 लाख रुपये वापस लौटाए। इस पूरे मामले में पुलिस की छवि खराब करने का भी काम लक्ष्मी और साथी अरशद के द्वारा किया गया। मधु ने अपने रूपयों की वापसी के लिए मानिकपुर चौकी में 20 नवंबर को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने काफी गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश कोतवाली टीआई निरीक्षक रूपक शर्मा को दिए। रूपक शर्मा के मार्गदर्शन में मानिकपुर चौकी प्रभारी एसआई प्रेमचन्द साहू ने आरोपी लक्ष्मी सिंह व अरशद के विरुद्ध धारा 388, 420, 34 भादवि के तहत भयादोहन एवं धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस के नाम पर वसूली करने वालों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से ऐसे लोगों में खलबली मच गई है जो पुलिस अधिकारियों या कर्मियों से नजदीकी होना बताकर काम करा देने के एवज में लेन-देन करते हैं।

0 पहले भी ठगी कर चुका है अरशद,दर्ज है FIR
गौरतलब है कि अरशद अली के विरुद्ध 420 का एक और अपराध दर्ज है। नौकरी लगवाने का सब्जबाग दिखाकर गीता सिंह,भदरापारा बालको निवासी से एक लाख रूपये की धोखाधड़ी अरशद अली 42 साल पिता मुमताज अहमद तुलसी नगर व सुंदर यादव अमरैया पारा कर चुके हैं। पूर्व परिचित होने के नाते अरशद ने गीता को वर्ष 2020 में शासकीय नौकरी छात्रावास अधीक्षक के रूप में लगवाने का भरोसा दिलाया तथा ऊंची पहुंच, मंत्री के करीबी होने का जिक्र करते हुए नौकरी की 100 प्रतिशत गारंटी का विश्वास दिलाते 4 लाख रूपये मांगा। सुंदर यादव ने कई लोगों की नौकरी लगवाना और खुद को सरकारी विभाग में ऊंचे पद पर कार्यरत होना बताया था। दोनों के भरोसे में गीता ने HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेकर सुंदर यादव की पत्नी टाटा देवी यादव के नाम जमा कराया। फिर 6 जनवरी 2020 को अरशद अली को मेडिकल बनाने के नाम पर नगद 10,000 रूपये दिया। कुल 1 लाख रूपये देने के बाद न तो नौकरी लगी न रुपये वापस मिले। 26.05.2021 को श्रीमती गीता सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article लोकनाथ सेन बने सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश सहसचिव
                Next Article झांसेबाज दुष्कर्मी को 10 वर्ष की सश्रम कैद,तिलक से मांग भरकर पत्नी बनाया फिर दूसरी शादी रचाने धमकाया….
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?