Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:TOILET में मरीज धोते हैं बर्तन! महिला प्रसाधन गृह में पुरुष मरीज भी जाते हैं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:TOILET में मरीज धोते हैं बर्तन! महिला प्रसाधन गृह में पुरुष मरीज भी जाते हैं

Admin
Last updated: 22/02/2024 11:14 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की मजबूरी ही है कि वह बदहाल व्यवस्थाओं के बीच अपना उपचार करने के लिए विवश रहते हैं।सरकारी अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त और तकनीकी तौर पर साधन संपन्न बनाने के साथ-साथ मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। खासकर आकांक्षी जिले की सूची में शामिल और भारी भारकम डीएमएफ मद वाले कोरबा जिले के मुख्य जिला अस्पताल को भी संवारने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद यहां कई तरह की अवस्थाओं से मरीज जूझने के लिए मजबूर हैं। इन अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों की लाचारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मरीज और परिजन के द्वारा वार्ड में मौजूद एकमात्र महिला प्रसाधन गृह(टॉयलेट) में उन बर्तनों को स्वयं धोया जा रहा है जिसमें भी खाना खाते हैं,नाश्ता करते हैं।
मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर स्थित वार्ड में यह नजारा पेश आया है। यहां भर्ती मरीजों के लिए एकमात्र महिला प्रसाधन गृह स्थित है। इस प्रसाधन गृह के अंदर दो अलग-अलग टॉयलेट निर्मित हैं। मुख्य दरवाजे के पास ही वाश बेसिन लगा हुआ है जिसमें टॉयलेट जाने वाले हाथ धोने के लिए उपयोग करते हैं। इसी वाशबेसिन में यहां भर्ती मरीज/परिजन अपने बर्तनों को खुद ही धोते हैं। यह मरीजों के साथ किस तरह की नाइंसाफी है या उनकी मजबूरी,कि उन्हें ऐसे हालात का भी सामना करना पड़ता है।

इतना ही नहीं भर्ती मरीजों को दो-दो तीन-तीन दिन तक नहीं बेडशीट नहीं दी जाती/बदली नहीं जाती, वह जैसे पाए वैसे हालत में पड़े रहते हैं। देखभाल के लिए भी समय-समय पर ध्यान नहीं दिया जाता। मरीजों के बेड के पास बैठने के लिए स्टूल भी मौजूद नहीं है। यही नहीं, पेयजल के लिए मरीज के परिजनों को चिकित्सालय के मुख्य द्वार तक जाना पड़ता है।

- Advertisement -

      चिकित्सालय में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी ठीक नहीं है।सफाई व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न स्थिति में है।

      0 बिना साफ किये शुगर चेक

      मरीजों के साथ बरती जाने वाली इस तरह की लापरवाही का यह मामला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने सामने लाया है। वह भी इस वार्ड 3 में 2 दिन तक भर्ती रहे और इस दौरान उन्होंने इस कड़वे अनुभव को नजदीक से देखा। श्री वर्मा ने बताया कि भर्ती रहने के दौरान उनका शुगर चेक करने के लिए डिटॉल से ऊंगली साफ किए बगैर ही नर्स पंच कर रही थी। जब उन्होंने टोका तो नर्स ने कहा कि वो ऐसा ही करती है। वर्मा ने कहा है कि मरीज की उंगली संक्रमित भी हो सकती है और उसके उंगुली को साफ किए बिना पंच करने के बाद दूसरे मरीज को पंच करने से संक्रमण का खतरा भी तो हो सकता है।

      पवन वर्मा ने इन विषम स्थिति – परिस्थिति को रेखांकित करते हुए अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि वे समय रहते उपरोक्त सभी बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए त्वरित रूप से आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें अन्यथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कोरबा जिला इकाई इन जन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।
      बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जिले की जन समस्याओं को लेकर 16 फरवरी से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिवस बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर डॉक्टरों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस ने उन्हें आंदोलन स्थल से बलपूर्वक उठाकर चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article ये शादी कुछ खास है:बैलगाड़ी पर निकली इंजीनियर की बारात,मेहमानों को परोसे ठेठ छत्तीसगढ़िया व्यंजन,देखें VIDEO
                Next Article घमासान के बीच सुनीता निर्विवाद नाम सामने आया
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?