0 मैहर से वर्ष 2007 में काम करने आया था बालको
0 एक दो बार गया था घर, उसके बाद से है लापता, परिजनों को दुर्घटना या अनहोनी की आशंका
कोरबा। मूलतः ग्राम मर्यादपुर जिला मैहर मध्य प्रदेश का रहने वाला महेंद्र प्रसाद पिता राम सुमिरन पिछले 16 वर्षों से लापता है। परिजन ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी महेंद्र की खोजबीन की लेकिन आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला काम करने के लिए आया था। महेंद्र बाल्को कंपनी में कार्य कर रहा था। काम लगने के बाद महेंद्र एक-दो बार ही घर लौटा था, उसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। साल भर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने फोन के माध्यम से संपर्क करने का भी प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

महेंद्र के परिजन द्वारा लापता की सूचना अपने गांव मर्यादपुर जिला मैहर मध्य प्रदेश के संबंधित थाने में भी दर्ज कराया गया लेकिन आज तक पता नहीं लगाया जा सका। पिछले 16 वर्षों से महेंद्र के परिजन खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि महेंद्र के बारे में कोई जानकारी हो तो पंकज सिंह बेस के मोबाइल नंबर 6265493339 पर संपर्क कर सूचना देवें। जबसे महेंद्र घर नहीं पहुंचा है, तब से परिजन काफी चिंतित और परेशान हैं। परिजनों को अनहोनी की आशंका भी है कि कहीं महेंद्र कोई दुर्घटना का शिकार तो नहीं हो गया..?


















