Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MPT में अवरोध,मारपीट के आरोपियों पर दर्ज है अपराध,तलाश रही पुलिस
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

MPT में अवरोध,मारपीट के आरोपियों पर दर्ज है अपराध,तलाश रही पुलिस

Admin
Last updated: 09/12/2023 12:48 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना खदान में कार्यरत निजी ठेका कंपनी एमपीटी (मां पार्वती ट्रांसपोर्ट) के मैनेजर से लेकर कर्मचारियों पर अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश की जा रही है। कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर भू विस्थापितों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान मैनेजर सैलू सिंह के साथ मारपीट के बाद मामला कुसमुंडा थाना पहुंचा था। दो दिन पहले कुसमुंडा थाना में थानेदार के सामने ही भू विस्थापित और एमपीटी के कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ा और अभद्रता होने के साथ ही मारपीट हो गई। थानेदार के सामने मारपीट के मामले में पहले तो पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और इसके बाद गैर जमानती धाराओं 294, 323, 506, 353, 147, 149, 186 भादवि के तहत कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता उमेंद्र सिंह तोमर, मैनेजर सैलू सिंह, तेज प्रताप, कमलेश, अभिषेक आनंद शर्मा व अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। भूविस्थापितों के साथ एमपीटी कंपनी के मध्य चल आ रहे गतिरोध के फलस्वरुप कंपनी में जहां कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस से लेकर जिला प्रशासन और एसईसीएल में भी सरगर्मी बनी रही। सूत्र बताते हैं कि इन आरोपियों को धारा 151 में जमानत देने वाले दीपका तहसील के तहसीलदार कार्यपालिक दंडाधिकारी विनय कुमार देवांगन को भी तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों को जमानत देने के लिए राजनीतिक दबाव भी आया था जिसके बाद जमानत दी गई लेकिन प्रशासनिक तौर पर मिले निर्देश के बाद भी जमानत दे देने से इस गंभीर मामले में मोड़ आ गया और इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है। यह पूरा मामला तीन दिन से एसईसीएल कंपनी के गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रबंधन की कार्यशैली और अधिकारियों के रवैया को लेकर भी भूविस्थापितों में नाराजगी कायम है। एमपीटी कंपनी के लोग भी कामकाज बाधित होने से परेशान हैं और कंपनी को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में प्रबंधन को मजबूत हस्तक्षेप करने की जरूरत है ताकि समाधान हो सके और दोनों पक्षों में चल रहा गतिरोध खत्म होकर कामकाज सामान्य तरीके से चल सके।
0 कुछ लोग ब्लैकमेलिंग कर रहे
एमपीटी कंपनी की ओर से बताया गया कि भूविस्थापितों के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा भयादोहन/ब्लैकमेलिंग करने का भी काम किया जा रहा है। इनके द्वारा साफ तौर पर कहा जाता है कि यदि यहां काम करना है तो हमसे मिलकर चलना होगा और जो मांग है उसे पूरा करना होगा वरना काम नहीं करने दिया जाएगा। ना सिर्फ एमपीटी बल्कि दूसरे निजी कंपनी प्रबंधन भी इस तरह के रवैये से परेशान हैं लेकिन ले – दे कर काम चला रहे हैं। कुछ इस तरह की मानसिकता रखने वालों के कारण अन्य भू विस्थापित और उनसे जुड़े संगठनों की छवि खराब हो रही है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article बस एजेंट को CRIME ब्रांच का भय दिखाकर वसूली,मृत्युंजय गिरफ्तार
            Next Article बयानबाजी के खिलाफ कांग्रेस में कार्रवाई शुरू,डॉ. महंत ने कहा-पार्टी को तोड़ने-बांटने वालों की कोई जरूरत नहीं
            KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
            04/03/2026
            KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
            04/03/2026
            शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
            04/03/2026
            KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
            04/03/2026
            रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
            03/03/2026
            KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
            03/03/2026
            KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
            03/03/2026
            उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
            03/03/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?