👉🏻 स्थानीय अध्ययन केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं आवश्यक जानकारी
कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त)विश्वविद्यालय,छत्तीसगढ़ बिलासपुर, में शैक्षणिक सत्र जुलाई से जून (2026-2027) में दूरवर्ती शिक्षा के अंतर्गत ऑनलाईन प्रवेश प्रारंभ किये गए हैं। ऑनलाईन प्रवेश 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो चुका है और ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 मध्यरात्रि 11:50 बजे तक तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए कोरबा रजगामार मार्ग में तहसील कार्यालय के निकट संचालित अध्ययन केन्द्र से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए अध्ययन केन्द्र में कोआर्डिनेट असिस्टेंट आर के सक्सेना, मो.नम्बर – 7067043721 व जी के गढ़ेवाल असिस्टेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मो. नम्बर- 7489701037 से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।



















