कोरबा। अलायंस क्लब इंटरनेशनल ऊर्जाधानी डिस्ट्रिक्ट 167 एवं आहूवालिया कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच (मेडिकल) शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कामगारों एवं मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में लगभग 150 से अधिक कामगारों एवं मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ (डेंटिस्ट) द्वारा सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से श्रमिकों को समय की बचत हुई और उन्हें अलग से अस्पताल या क्लिनिक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। सभी लाभार्थियों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस स्वास्थ्य शिविर की सफलता में डॉ. सरफराज खान एवं उनकी टीम डॉ. ईशा सिंह, डॉ. अष्टोष सोनी, निकिता साहू, पिंकी यादव एवं डॉ. राम किशोर नेत्र विशेषज्ञ की टीम गोपाल साहू, संगीता, रेणुका व सभी सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका रही, जिन्होंने अपने व्यस्त चिकित्सकीय दायित्वों के बावजूद समाजहित एवं श्रमिक कल्याण के लिए अपना अमूल्य समय देकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से जनरल मैनेजर अंशु सिंह, अतिरिक्त जनरल मैनेजर दिनेश कुमार सिंह, सेफ्टी विभाग, सिक्योरिटी टीम से संजना तथा महिला कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती भगवती अग्रवाल, एवं वर्तमान अध्यक्ष दौलत शर्मा उपस्थित रहे।
अलायंस क्लब इंटरनेशनल ऊर्जाधानी डिस्ट्रिक्ट 167, आहूवालिया कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड का हार्दिक आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने समाजहित एवं कामगार कल्याण से जुड़े इस महत्वपूर्ण सेवा अभियान में सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्वस्थ शिविर के समापन के दौरान शिविर में आए सभी डॉक्टर और उनके सहयोगी को क्लब के अध्यक्ष दौलत शर्मा एवं अहुवालिया कंपनी के एडिशनल जनरल मैनेजर अंशु कुमार सिंह द्वारा मेमोंटो देकर के धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।


















