कोरबा। नगर पंचायत पाली में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद वार्ड नंबर 6 लखन प्रजापति के नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
आज दोपहर 1:30 बजे नामांकन वापसी के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। जिसकी अधिकृत घोषणा अभी बाकी है।नगर पंचायत पाली में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत है। कल हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद भाजपा के 10 और कांग्रेस के 5 पार्षद हो गए जिसके बाद भाजपा की जीत लगभग तय थी लेकिन उपाध्यक्ष पद पर नाम तय करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भारी माथा पच्ची हुई। कांग्रेस ने भी ताल ठोकने की घोषणा कर दी थी। हालांकि सवेरे से दोपहर तक चले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अंततः स्थिति अब स्पष्ट हो चुकी है कि लखन लाल प्रजापति अगले नगर पंचायत उपाध्यक्ष होंगे। नगर पंचायत कार्यालय में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जुटाना शुरू हो गए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा भी मौके पर उपस्थित है।
नपं पाली में लखन प्रजापति के उपाध्यक्ष बनने का मार्ग प्रशस्त
