कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा में नवपदस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी केआर दयाल ने पद भार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने के लिए जोर दिया है।
उनके द्वारा मंगलवार को विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया। शासकीय हाई स्कूल, माध्यमिक शाला, माध्यमिक शाला, आश्रम शाला सरभोका का निरीक्षण करते हुए उपस्थित शिक्षकों को विशेष निर्देश दिया गया।

बीईओ दयाल ने इस दौरान कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली और सभी को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया

उन्होंने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बच्चों की नियमित उपस्थिति, अध्यापन व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बीईओ ने इस दौरान हिदायत दी कि सभी संस्था में गैस चूल्हा से ही नाश्ता और मध्यान्ह भोजन बनाया जावे (लकड़ी से नहीं), अन्यथा संस्था प्रमुखों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।






