कोरबा-कटघोरा। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत 26.05.2025 को ज.पं. कटघोरा के चौथा कलस्टर में समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जवाली के हाई स्कूल प्रांगण में किया गया जिसमें 8 ग्राम पंचायत जवाली, सिंघाली, देवरी, कसईपाली, चाकाबुड़ा, कोलिहामुडा, विजयपुर, देवगांव के 3602 मांग 19 शिकायत कुल 3621 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें से 3611 आवेदनों का निराकरण किया गया 10 आवेदन लंबित रहे आज 119 आवेदन पत्र शिविर में अतिरिक्त रूप से प्राप्त हुआ।
उक्त शिविर के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री
आवास योजना के तहत गांव-गांव में पहले जो कच्चे मकान थे उनके स्थान पर अब पक्का मकान का निर्माण हो रहा है, गंभीर बीमारी का ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाया गया है जिससे हॉस्पिटल में 5 लाख रुपये तक का ईलाज मुफ्त में कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत सभी के घरों में शुध्द पेयजल टेप नल के माध्यम से पहुंचाने की योजना है। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि आज ग्रामीण जागरूक हो गए हैं बढ़े हुए परिवार के लोग स्वयं आगे आकर शौचालय बनवाने हेतु आवेदन दे रहे हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूकता का यह अनुपम उदाहरण है। खेलो इंडिया के माध्यम से स्कूल के बालक-बालिकाओं को खेल किट प्रदान किया जा रहा है। जिससे कि खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर में अपने खेल का प्रदर्शन कर गांव व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जानकारी के आभाव में पत्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित रह जाते हैं उनके लिए सरकार ने सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव में शिविर लगाकर गांव के अंतिम पात्र ब्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुंचा रहे हैं। उक्त समाधान शिविर में मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन तथा छत्तीसगढ़ के राजगीत का गायन कर प्रारंभ किया गया।
शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल में अधिकारीगण अपने विभाग में प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके निराकरण का वाचन मंच से किए।
समाधान शिविर के समापन में 20 राशनकार्ड, 07 जॉबकार्ड, 08 पेंशन आदेश, 10 के सी सी ऋण व चेक, खेल विभाग द्वारा ग्रामीण बच्चों को खेल सामाग्री का वितरण कराया गया। इस शिविर में 02 पंचायत देवरी व सिंघाली के सरपंच-सचिव को टी.बी मुक्त प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार कश्यप, जनपद सदस्य द्वय कमल बेलदार व फूलचंद कश्यप, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती लता मुकेश कंवर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, सदस्य जनजाति कल्याण समिति रघुराज सिंह उईके, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मन्नु राठौर, कटघोरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा रोहित सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका चन्द्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर, सरपंच जवाली दिलेश कंवर, सरपंच चाकाबुड़ा उमा देवी, सरपंच देवगांव लेमलता नेटी, सरपंच विजयपुर अनुसुइया कंवर, सरपंच कोलिहामुडा उर्मिला कंवर, सरपंच देवरी शिवलाल सिंह, सचिव जयपाल सिंह कंवर, छत्रपाल सिंह कंवर, रजनी सूर्यवंशी, सविता कंवर, उत्तरी खुंटे, अनिता जायसवाल सहित संबंधित पंचायत क्षेत्र के सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पटवारी, सचिव एवं सभी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे।





